गाजीपुर के चर्चित अलीशा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक नवंबर की सुबह बिरनो थाना अंतर्गत बिरनो-दुल्लहपुर मार्ग पर महमूदपुर ढेबुहां स्थित एक ईंट भट्ठे के पास झाड़ी में एक युवती का शव मिला था, जिसका चेहरा और गला धारदार हथियार से काटा गया था। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी जीजा का उसकी साली अलीशा से अवैध संबंध था।
2 of 5
घटना का खुलासा करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
साली का अन्य किसी से प्रेम और बात करना उसे नागवार गुजरा और उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान हत्यारोपी जीजा को सबके सामने पेश किया गया, उसने अपना जुर्म भी सबके सामने कबूल किया। बता दें कि इस चर्चित हत्याकांड के खुलासे के लिए गाजीपुर की बिरनो पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करने और कातिल को पकड़ने के लिए चारो तरफ जाल बिछा दिया था।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को टीम ने हत्याकांड में शामिल जीजा सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी अलीशा के जीजा भांवरकोल थाने के पखनपुरा गांव निवासी इमाम अहमद सिद्दीकी उर्फ इमाम बख्श पुत्र रियाज अहमद को मंगलवार की रात करीब नौ बजे रौजा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक बाइक, हत्या में प्रयुक्त दाव (चापड़), पिट्ठू बैग, शर्ट और मृतका का गुलाबी रंग का बैग, चप्पल, दो मोबाइल मय तीन सिम के बरामद किया।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं मृतका का सगा जीजा हूं। मृतका कुल आठ बहनें है तथा दो भाई है, जिसमें मृतका आठवें नंबर की थी। मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिससे मैं समय-समय पर आर्थिक मदद करता था। परिवार की गैर मौजूदगी में मैं अधिकांश ससुराल आता था, जिससे अलीशा से मेरी नजदिकियां बढ़ गई। अलीशा खुले विचार की लड़की थी, इसलिए कालेज में क्लर्क एवं कुछ लड़कों से बात करती थी, जो मुझे नागवार गुजरा।
मैने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने मना कर दिया। मृतका पढ़ाई एवं नौकरी के लिए किछौछा शरीफ दरगाह पर मन्नत मांगी थी। घटना के दिन मैने फोन कर साली अलीशा को बुलाया और उसे लेकर दरगाह पर गया। वापस आते समय मैं लघुशंका का बहाना कर बिरनो के ढेबुहा गांव के पास बाइक रोका। अलीशा दूसरे तरफ मुंह कर खड़ा थी। उसी वक्त मैने चापड़ से उसके गला और चेहरा पर कई वार कर दिया। उसका शव झाड़ी में फेंककर वहां से चला और रास्ते में मृतका का बैग और चप्पल फेंक दिया।