{"_id":"6aa5aaa054dbf3c18a08924b","slug":"explanation-sought-from-teachers-absent-from-fln-training-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-160046-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एफएलएन प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एफएलएन प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय बीआरसी पर चल रहे पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण के अंतिम बैच का जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने शनिवार ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित रहे। इस पर जिला समन्वयक ने नाराजगी जताई।
कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण बच्चों के बुनियादी अधिगम लक्ष्यों को हासिल करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। जब शिक्षक खुद प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहेंगे तो अधिगम लक्ष्यों की पूर्ति कैसे संभव होगी।
यह लापरवाही अक्षम्य है। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में सौरभ सिंह, राजेश दुबे और अभिनव तिवारी उपस्थित रहे। चौथे दिन उन्होंने अधिगम परिणामों का आकलन, कक्षा-कक्ष में खेल-खेल में सीखना, गतिविधि आधारित शिक्षण विधियां, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता योजना, टीएलएम के प्रभावी उपयोग तथा दैनिक पाठ योजना एवं दस्तावेजीकरण पर विस्तृत चर्चा की। जिला समन्वयक सर्वजीत यादव ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संवाद