{"_id":"6aa5a92b9ec25e77a70fc9db","slug":"complainants-arrived-at-police-stations-with-43-complaints-10-were-resolved-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-160065-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: थानों पर 43 शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी, 10 को मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: थानों पर 43 शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी, 10 को मिला समाधान
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिले के विभिन्न थाना परिसरों में किया गया। इस मौके पर 43 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 10 का निस्तारण किया गया।
खानपुर थाना परिसर में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दो प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस से संबंधित होने के कारण लंबित रखे गए। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
करीमुद्दीनपुर थाना पर कुल 10 प्रार्थना पत्र मिले। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि जांच के बाद पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जंगीपुर थाना में 9 मामले आए जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित रहे जिनमें संबंधित लेखपाल और हल्का उपनिरीक्षक को मामले का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
बिरनो थाना पर मात्र एक मामला राजस्व संबंधित आया जिसका निस्तारण नहीं हो सका। भांवरकोल थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में 12 प्रार्थना पत्रोंं में 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।