फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्याः  कुत्ते ने की गंदगी तो पड़ोसी पर बोल दिया हमला, बहू भी घायल, गांव में तनाव

Wed, 15 Feb 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 07:34 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Neighbor old man was beaten to death by goons after dog potty in Firozabad
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में कुत्ते द्वारा गंदगी करने के मामले पर दबंगों ने वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही उसकी बहू हमले में घायल हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना एसपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। 



मामला फरिहा थाना क्षेत्र के रखावली गांव का है। गांव निवासी धर्मपाल और किशनलाल का घर आमने-सामने है। धर्मपाल के दरवाजे पर एक कुत्ता गदंगी कर गया था। धर्मपाल, उसकी पत्नी मीरा देवी व पुत्र आशीष उर्फ ईलू ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। किशनपाल (65) व उसकी पुत्रवधु विरमा देवी ने दरवाजे पर इस तरह गाली गलौज करने का विरोध किया। 

Neighbor old man was beaten to death by goons after dog potty in Firozabad
मृतक किशनपाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह बात धर्मपाल व उसके परिजन को नागवार गुजरी। उन्होंने किशनलाल को देख लेने की धमकी दी और घर के अंदर गए। घर से फावड़ा, लोहे की राड तथा डंडे निकालकर चढ़ाई बोल दी। उन्होंने किशनलाल की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने किशनलाल की पुत्रवधु विरमादेवी पर भी डंडे से हमला किया। इससे वह भी घायल हो गई। 
 
Neighbor old man was beaten to death by goons after dog potty in Firozabad
मारपीट - फोटो : social media
वृद्ध की हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह और थाना प्रभारी शिवभान सिंह राजावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष एका अंजीश कुमार, नारखी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय को बुला लिया गया। साथ ही फिंगर प्रिंट की टीम भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neighbor old man was beaten to death by goons after dog potty in Firozabad
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा - फोटो : istock
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं धर्मपाल की पुत्रवधु विरमादेवी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। किशनपाल के बेटे राधाचरन ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मीरादेवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Neighbor old man was beaten to death by goons after dog potty in Firozabad
पुलिस ने मीरादेवी को गिरफ्तार किया है - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कुत्ते द्वारा धर्मपाल के दरवाजे पर गदंगी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। वृद्ध की मौत हुई है। हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed