फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: जयमाला पर दूल्हे की शर्मनाक हरकत के बाद दुल्हन ने शादी से किया था मना, अब इस शर्त पर हुई राजी

Sun, 12 Feb 2023 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 01:40 PM IST
विज्ञापन
shameful act of groom on Jaimala bride refused to marry now agreed on this condition
Dulhan - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजूमई में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने ऐसी हरकत की, कि दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो गई। ये घटना जयमाला के दौरान हुई, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद बारात वापस लौट गई, लेकिन दूल्हा और उसके पिता तथा रिश्तेदारों ने लड़की और उसके परिवार के लोगों से शादी कराने के काफी प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद दुल्हन कभी भी इस तरह की हरकत न किए जाने की शर्त पर शादी के लिए तैयार हुई। उसके बाद दोनों के फेरे हुए और हंसी खुशी विदा की गई।


जसराना क्षेत्र के गांव जाजू मई निवासी युवती मनोज की शादी थाना खैरगढ़ के गांव रसैनी के युवक आदेश के साथ तय हुई थी। गुरुवार रात दूल्हा बरात लेकर शिकोहाबाद के बाबा तूफान सिंह गेस्ट हाउस में आया। लड़की पक्ष ने बरात का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद घुड़चढ़ी हुई। सभी लोग नाचते गाते हुए दरवाजे पर पहुंचे, जहां लड़की के पिता ने बारोटी की रस्म अदा की।  
 
shameful act of groom on Jaimala bride refused to marry now agreed on this condition
दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जयमाला की स्टेज सजाई गई। जयमाला के दौरान दुल्हन का हाथ पकड़कर स्टेज पर चढ़ाने के लिए तैयारी की,  लेकिन दूल्हे के दिमाग में फितूर पैदा हो गया और उसने दुल्हन को झटका देकर जमीन पर गिरा दिया। इतने रिश्तेदारों की बीच जब दुल्हन जमीन पर गिरी, तो शर्म से उसकी नजरें झुक गईं। 
shameful act of groom on Jaimala bride refused to marry now agreed on this condition
मौके पर जुटी रिश्तेदारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जयमाला के बाद  हुई हरकत से लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद दुल्हन ने किसी की बात नहीं मानी और शादी के लिए राजी नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shameful act of groom on Jaimala bride refused to marry now agreed on this condition
इसी गेस्ट हाउस में आई थी बरात - फोटो : अमर उजाला
बाद में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। कई घंटों की वार्ता के बाद दुल्हन विवाह के लिए राजी हुई। उसके बाद शुक्रवार की रात दोनों का विवाह कराया गया और फिर दुल्हन को रीति रिवाज के साथ हंसी खुशी से विदा की। 
विज्ञापन
shameful act of groom on Jaimala bride refused to marry now agreed on this condition
गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए थे। उसके बाद शादी हो गई। दोनों पक्षों को अब कोई शिकायत नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed