यूपी के फिरोजाबाद स्थित नीलकंठ कॉलोनी में हुई 19 वर्षीय मुस्कान की निर्मम हत्या में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। समाज और रिश्तेदारों के तानों से आहत हत्यारोपी पिता राकेश राठौर ने बेहद सुनियोजित तरीके से बेटी की हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने बांक पर पहले से ही धार लगवाकर रखी थी। उसने बेटी पर एक के बाद एक 20 से अधिक ताबड़तोड़ वार किए और मुख्य रूप से उसकी गर्दन को निशाना बनाया।
2 of 8
दूसरी मंजिल पर टीवी देख रही थी बेटी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक माह पहले जयपुर से बरामद हुई थी मुस्कान
पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश राठौर ने बताया कि वह पेशे से ई-रिक्शा चालक था। छह साल पहले पूरे परिवार के साथ रामनगर में रहता था। इसके बाद बसई नीलकंठ कॉलोनी में अपना घर बनवाया था। राकेश ने बताया कि करीब एक माह पहले जब उसकी बेटी मुस्कान लापता होने के बाद जयपुर से बरामद होकर आई थी तभी से समाज और आसपास के लोग उसे ताने मार रहे थे। समाज की बंदिशों और तानों से राकेश इस कदर आहत और तनाव में था कि उसने पिछले एक महीने से घर से बाहर निकलना और ई-रिक्शा चलाना तक पूरी तरह छोड़ दिया था। इसी लोकलाज की खुन्नस में वह भीतर ही भीतर अपनी बेटी की हत्या का खौफनाक प्लान तैयार कर चुका था।
3 of 8
पत्नी पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
20 से ज्यादा वार कर बेटी को मार डाला
रविवार शाम को साजिश को अंजाम देने का सटीक मौका मिल गया क्योंकि दोनों बेटे और बहुएं घर पर नहीं थे। घर में सिर्फ उसकी पत्नी पुष्पा देवी मौजूद थी। वारदात से पहले उसने शराब पी थी। इसके बाद दूसरी मंजिल के कमरे में मुस्कान को अकेला देख वह बांक लेकर वहां पहुंचा। मुस्कान को उकसाने और विवाद खड़ा करने के उद्देश्य से चल रही टीवी को बंद कर दिया था। जैसे ही मुस्कान ने इसका विरोध किया, बिना सोचे-समझे बांक से उस पर हमला बोल दिया। मुस्कान पर 20 से ज्यादा वार कर उसे मौके पर ही मार डाला और बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी मरणासन्न कर दिया।
4 of 8
मुस्कान की मां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पड़ोसियों की सूचना पर गोवर्धन परिक्रमा अधूरी छोड़ आए बेटा-बहू
इस खूनी वारदात की खबर जब पड़ोसियों के जरिए परिजन तक पहुंची तो कोहराम मच गया। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा कर रहे छोटा बेटा अरुण और उसकी पत्नी अंजू परिक्रमा को बीच में ही अधूरा छोड़कर बदहवास हालत में घर की तरफ दौड़े। वहीं बड़ा बेटा अजय भी चूड़ी कारखाने की ड्यूटी छोड़कर घर की तरफ भागा। घर पहुंचते ही बहन की लाश और मां को खून से लथपथ देख दोनों भाई फूट-फूटकर रो पड़े।
5 of 8
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बाप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पिता की डांट से नाराज होकर छोड़ा था घर
राकेश राठौर ने जिस झूठी सामाजिक प्रतिष्ठा और शक के आधार पर अपनी ही लाड़ली की बांक से काटकर हत्या कर दी, वह शक पूरी तरह बेबुनियाद था। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि मुस्कान जब भी घर से गई, वह किसी लड़के के साथ नहीं बल्कि बिल्कुल अकेली थी। पिता के मन में बैठा गलत वहम और गुस्सा इस खौफनाक वारदात की वजह बना।