टूंडला के थाना नगला सिंघी पुलिस ने एसओजी के सहयोग से पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस टीमें फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
UP: पूर्व प्रधान और बेटे को फावड़े से काटा, खून से सनी लाशें देख सहम गए ग्रामीण, मुठभेड़ में पकड़ा हत्यारोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 26 May 2025 07:38 PM IST
सार
फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा है। अन्य फरार आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन