फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर पर चोट, अंदरूनी अंगों से बहता खून: शक्तिवर्धक दवा खाकर हैवान बना प्रेमी, युवती का किया ऐसा हाल; हो गई माैत

Sun, 30 Aug 2026 10:17 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 10:17 AM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया था। प्रेमी ने होटल के कमरे में शक्तिवर्धक दवा खाकर युवती से दुष्कर्म किया था। दोबारा संबंध बनाने का विरोध करने पर युवती को माैत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस की जांच का दायरा भी बढ़ रहा है। पुलिस युवती की सहेली से भी पूछताछ करेगी।
 

विज्ञापन
Firozabad murder case Young man kills girlfriend in hotel after consuming  male enhancement drug
boyfriend murder girlfriend - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अब हत्यारोपी के सहयोगी की तलाश में दबिश दे रही है। शनिवार को युवती के परिजन ने थाने पहुंचकर पुलिस से घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की।


गुरुग्राम से 26 अगस्त को शिकोहाबाद आई नसीरपुर क्षेत्र की युवती के साथ उसके प्रेमी ने होटल के कमरे में दुष्कर्म करने के बाद मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी नितिन उर्फ राहुल यादव निवासी विजेंद्र कॉलोनी को जेल भेज दिया है। अब पुलिस पकड़े गए मुख्य हत्यारोपी के सहयोगी अभिषेक की तलाश रही है। 


 
Firozabad murder case Young man kills girlfriend in hotel after consuming  male enhancement drug
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आरोपी की तलाश में उसके गांव समेत रिश्तेदारियों में दबिश दे रही है। शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे करीब युवती के परिजन भी थाने में इंस्पेक्टर अनुज राणा से मिलने पहुंचे। युवती के परिजन ने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर ने उन्हें जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि अभी दूसरा आरोपी अभिषेक हाथ नहीं आया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
Firozabad murder case Young man kills girlfriend in hotel after consuming  male enhancement drug
शिकोहाबाद सब्जी मंडी के पास हाईवे स्थित इसी अस्पताल में दोनों युवक लाए थे युवती को। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती की सहेली से भी पुलिस करेगी पूछताछ
युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस अब युवती की सहेली की भूमिका की भी जांच करने में जुट गई है। पुलिस को इस घटनाक्रम में मुख्य हत्यारोपी, उसके सहयोगी के अलावा भी कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस हर पहलू की बारीकी जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad murder case Young man kills girlfriend in hotel after consuming  male enhancement drug
शिकोहाबाद सब्जी मंडी के पास हाईवे स्थित इसी अस्पताल में दोनों युवक लाए थे युवती को। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होटल मालिक की भूमिका की भी होगी जांच
हाईवे किनारे स्थित जिस होटल में युवती के साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया उस बिल्डिंग के मालिक की भूमिका की भी जांच होगी। अधबनी बिल्डिंग को पिछले कई दिनों से अनैतिक कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। कुछ दिनों पहले इस बिल्डिंग में युवक-युवतियों की आवाजाही के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।


 
विज्ञापन
Firozabad murder case Young man kills girlfriend in hotel after consuming  male enhancement drug
मईयामई गांव के बाहर हाईवे किनारे दुकानों में बने इसी बैनाम होटल में ठहरे थे प्रेमी-प्रेमिका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हुई थी वारदात
नसीरपुर के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती बुधवार को गुरुग्राम से रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लौट रही थी। शिकोहाबाद पर उसे प्रेमी नितिन यादव ने रोक लिया था। युवती ने भी अपने परिजन को फोन कर शिकोहाबाद में स्थित सहेली के घर रात अधिक होने व तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए ठहरने की बात कह दी थी। इसके बाद अपना बैग सहेली के घर छोड़कर प्रेमी के साथ होटल में चली गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट व अंदरूनी रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया था। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग करते हुए शिकोहाबाद-नसीरपुर मार्ग पर चार घंटे से अधिक समय तक शव रखकर उग्र प्रदर्शन किया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed