फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण विस्फोट: एक दर्जन मकान जमींदोज... चंहुओर सिर्फ चीखें, पांच की मौत; तस्वीरों में भयावह मंजर

Tue, 17 Sep 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

सुहागनगरी में पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया। एक दर्जन मकान जमींदोज हो गए। चंहुओर सिर्फ चीखें सुनाई दे रही थीं। पांच की मौत हो गई। जबकि कई घायल हैं। तस्वीरों में देखें वह भयावह मंजर...

विज्ञापन
explosion in firecracker factory in Firozabad four people died see whole scene in pictures
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार देर रात पटाखों में अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में खिड़की-दरवाजे टूट गए और दीवारों में दरारें तक पड़ गईं। इस घटना में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मलबे के नीचे दबे अन्य घायलों को जेसीबी मशीन ने निकालना शुरू कर दिया है। 



घटना शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा की है। रात करीब 10.30 बजे करीब नेशनल हाईवे पर नौशहरा में एक मकान के अंदर रखे हुए पटाखों में अचानक आग लग गई। पटाखों में आग लगने से तेज विस्फोट हुआ और तेज धमाके की आवाज के साथ ही आसपास के मकानों की दीवारें गिर गईं। कई मकानों में दीवार में दरार आ गईं। 

explosion in firecracker factory in Firozabad four people died see whole scene in pictures
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद
आसपास के तीन मकानों की दीवार गिर गईं। अन्य मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान के अंदर लकड़ी के बेड बनाने वाले एक परिवार की मीरा देवी (52) निवासी नौशहरा, संजना, दीपक और राकेश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। 
explosion in firecracker factory in Firozabad four people died see whole scene in pictures
मेडिकल कॉलेज भेजे गए शव - फोटो : संवाद

धमाका इतना तेज था... लगा फट गया बम

धमाके से नौशहरा निवासी अनिल कुमार, महेशचंद्र, नाथूराम, चंद्रपाल, श्याम सिंह, पप्पू, भोला, राकेश आदि के मकानों की दीवारें गिर गईं। चारों ओर चीख पुकार मच गई। विस्फोट की जानकारी होने पर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। घायल बिश्नू व उसके पिता राकेश को रात करीब 11:15 बजे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
explosion in firecracker factory in Firozabad four people died see whole scene in pictures
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद

विस्फोट में 12 से अधिक मकान हुए जमींदोज

विस्फोट में आसपास के 12 से अधिक मकान जमींदोज हो गए। मौके पर पहुंचे डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मकानों के मलबे में अभी अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। दो बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा था। आसपास के कई अन्य लोगों के मकानों की दीवारों में भी दरार आ गई हैं।
 
विज्ञापन
explosion in firecracker factory in Firozabad four people died see whole scene in pictures
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद

इन लोगों के मकान भी हुए प्रभावित

विस्फोट होने से भोले, विनोद कुशवाहा, चंद्रकांत, गुड्डू, श्याम सिंह, अनिल, राकेश, पप्पू, अखिलेश, राधा मोहन, संजय, सुरेंद्र, गौरव, राममूर्ति, प्रेम सिंह, नाथूराम, सोनू, दिनेश, जगदीश, राजेन्द्र, संतोष आदि के मकानों की दीवारों में दरार आ गईं। वहीं उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed