{"_id":"6a09ed715360798d3e035f09","slug":"beaten-after-being-asked-his-caste-distraught-bsc-student-commits-suicide-by-hanging-2026-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाति पूछकर छात्र की पिटाई: अतिन ने दी जान, दिव्यांग माता-पिता का इकलौता बेटा था; सुसाइड नोट में किया दर्द बयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति पूछकर छात्र की पिटाई: अतिन ने दी जान, दिव्यांग माता-पिता का इकलौता बेटा था; सुसाइड नोट में किया दर्द बयां
Sun, 17 May 2026 10:01 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)।
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 17 May 2026 10:01 PM IST
सार
अतिन नौशहरा स्थित ओम डिग्री कॉलेज से बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज के बाद वह परतापुर चौराहे के पास स्थित आरएम लाइब्रेरी में रोज शाम को पढ़ने जाता था। शनिवार को भी शाम करीब चार बजे वह लाइब्रेरी गया था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने उस पर एक युवती को परेशान करने का आरोप लगाया और उसे राष्ट्रीय विद्यालय के पास ले जाकर जाति पूछकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
1 of 6
मृत छात्र अतिन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के शिकोहाबाद स्थित गांव नगला बिलौटिया में रविवार को अनुसूचित जाति के बीएससी के छात्र अतिन कुमार (20) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शनिवार को कुछ युवकों ने जाति पूछकर अतिन की बेरहमी से पिटाई की थी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में अतिन ने लाइब्रेरी में प्रताड़ना और मारपीट का जिक्र किया है।
2 of 6
गांव में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में पुलिस बल तैनात
अतिन की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ढाई घंटे तक शव नहीं उठने दिया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पिता अजय कुमार की तहरीर पर छह लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने लाइब्रेरी संचालक अतुल सिकेरा निवासी परतापुर चौराहा, ध्रुव यादव व ऋतिक यादव निवासी आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तीन की तलाश जारी है।
3 of 6
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
लाइब्रेरी में हुई थी पिटाई
अतिन नौशहरा स्थित ओम डिग्री कॉलेज से बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज के बाद वह परतापुर चौराहे के पास स्थित आरएम लाइब्रेरी में रोज शाम को पढ़ने जाता था। शनिवार को भी शाम करीब चार बजे वह लाइब्रेरी गया था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने उस पर एक युवती को परेशान करने का आरोप लगाया और उसे राष्ट्रीय विद्यालय के पास ले जाकर जाति पूछकर बेरहमी से पीटा। बाद में अतिन का साथी हर्षित उसे घर छोड़कर गया था। रविवार सुबह अतिन का शव घर में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गांव में मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
इकलौता बेटा था अतिन, टूटी मिली उंगली
मां सुनीता देवी और पिता अजय कुमार दोनों दिव्यांग हैं। अतिन उनका इकलौता बेटा था। घर की माली हालत खराब होने के कारण वह पढ़ाई के साथ-साथ परचून की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसकी एक उंगली भी टूटी हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
गांव में मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
आरोप-लाइब्रेरी संचालक ने अपमानित किया, पिटवाया
पिता अजय कुमार ने थाना शिकोहाबाद में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरएम लाइब्रेरी के संचालक अतुल सिकेरा ने जाति पूछकर अतिन को अपमानित किया और ध्रुव यादव व उसके चार साथियों से उसे पिटवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी अतुल सिकेरा जिस परिसर में आरएम लाइब्रेरी चलाता है, उसके ऊपरी माले पर एएस लग्जरी इन नाम से होटल संचालित है। पिछले दिनों विकास प्राधिकरण ने इस होटल को सीज किया था। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि लाइब्रेरी का संचालन वैध तरीके से हो रहा था या नहीं। इसके लिए दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।