{"_id":"609043508ebc3ec36a60449c","slug":"up-panchayat-election-police-and-sp-worker-scramble-outside-etawah-dm-residence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: इटावा डीएम आवास के बाहर जिला पंचायत सदस्य की सीट को लेकर पुलिस व सपाइयों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: इटावा डीएम आवास के बाहर जिला पंचायत सदस्य की सीट को लेकर पुलिस व सपाइयों में हाथापाई
Tue, 04 May 2021 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 May 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
इटावा- जिला पंचायत सदस्य की सीट को लेकर पुलिस व सपाइयों में हाथापाई
- फोटो : amar ujala
इटावा के चकरनगर ब्लॉक के वार्ड प्रथम में जिला पंचायत की सीट पर भाजपा व सपा प्रत्याशी की जीत का मामला सोमवार को शाम होते-होते बढ़ गया। वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल की अगुवाई में सपाई इस मामले को लेकर डीएम श्रुति सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे।
पुलिस और सपाईयों में हाथापाई
- फोटो : amar ujala
उसी दौरान डीएम आवास के बाहर मौजूद सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश की। इस पर सपाई भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो विवाद हो गया। देखते ही देखते नारेेबाजी नोकझोंक व हाथापाई में बदल गई।
पुलिस और सपाईयों में हाथापाई
- फोटो : amar ujala
सपाइयों व पुलिसकर्मियों के बीच चल रही हाथापाई के दौरान जिले के भ्रमण पर आए एजीडी कानपुर जोन भानु भाष्कर भी दलबल के साथ वहां पहुंच गए। मौके की नजाकत देख एडीजी ने बीचबचाव कर पुलिसकर्मियों व सपाइयों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और सपाईयों में हाथापाई
- फोटो : amar ujala
इस दौरान एडीजी के सामने भी सपाइयों व पुलिस में हाथापाई हुई। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में 20 से ज्यादा सपाइयों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन की धारा 188, महामारी अधिनियम समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस और सपाईयों में हाथापाई
- फोटो : amar ujala
एफआईआर में कई लोगों को नामजद भी किया गया है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि कलक्ट्रेट परिसर व डीएम आवास के बाहर हंगामा करने वालों को वीडियो फुटेज व फोटो से चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।