{"_id":"6a3fd6cd39b700fc4a041612","slug":"two-cousins-died-due-to-electric-shock-from-high-tension-line-in-container-2026-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एटा हादसा: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठी दो चचेरे भाइयों की अर्थी; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा हादसा: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठी दो चचेरे भाइयों की अर्थी; मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव
Sat, 27 Jun 2026 07:28 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:28 PM IST
सार
अस्पताल में भर्ती माता-पिता को अभी तक यह भी नहीं पता कि उनका इकलौता बेटा रमन अब इस दुनिया में नहीं रहा। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन ने उनसे यह बात छिपाकर रखी है।
विज्ञापन
कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिसौली में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद शनिवार को जब दोनों के शव गांव पहुंचे, तो पूरा इलाका चीत्कार से गूंज उठा। जिस घर में तीन महीने बाद शहनाई गूंजनी थी, वहां से एक साथ दो अर्थियां उठने पर हर आंख नम हो गई। गम और आक्रोश के बीच भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे मिसौली गांव के चूल्हे नहीं जले और गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूल रूप से मिसौली निवासी बंटी गौतम (40) पिछले 15 वर्षों से कंटेनर चलाता था और वर्तमान में आगरा के सती नगर में रह रहा था। बंटी ने आठ दिन पहले ही अपनी मेहनत की कमाई से नया कंटेनर खरीदा था। वह नए वाहन के पूजन और पूरे परिवार को गंगा स्नान कराने के लिए अपने पैतृक गांव मिसौली आया था।
परिजनों में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को गांव से परिजन को लेकर जैसे ही कंटेनर आगे बढ़ा, तभी रास्ते में नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार से ट्रक का ऊपरी हिस्सा छू गया और पूरे वाहन में भीषण करंट दौड़ गया। हादसे में ट्रक मालिक बंटी गौतम और उसके चचेरे भाई रमन उर्फ छोटू (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर में बैठे थे, झुलस गए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी बेसुध, आगरा आईसीयू में भर्ती, माता-पिता से छिपाई बेटे की मौत
हादसे में जान गंवाने वाले बंटी गौतम की पत्नी गुंजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बंटी अपने पीछे दो मासूम पुत्रों को छोड़ गया है। वहीं, दूसरे मृतक रमन उर्फ छोटू की तीन महीने बाद शादी होनी थी। घर में उसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे रमन के पिता घनश्याम गौतम और मां विमलेश गौतम का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा है। मां विमलेश की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती माता-पिता को अभी तक यह भी नहीं पता कि उनका इकलौता बेटा रमन अब इस दुनिया में नहीं रहा। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन ने उनसे यह बात छिपाकर रखी है।

जानकारी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन ने बंधाया ढांढस, विद्युत निगम से मांगी रिपोर्ट
घटना के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। शनिवार को उप जिलाधिकारी पीयूष रावत ने बताया कि यह बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से मृतकों के आश्रितों को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाएगी। एसडीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि गांव में नीचे लटक रहे तारों को लेकर विद्युत निगम से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आते ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शासकीय आपदा कोष व अन्य कल्याणकारी योजनाओं से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द बड़ी मदद दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें-UP: ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट पर किसानों का हल्ला बोल, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण; रुकवा दिया काम