छात्रनेता विशाल सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी रजा खान सहित देवरिया जेल में बंद तीन हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। देवरिया के एकौना थाने की पुलिस की संस्तुति पर एसपी विक्रांत वीर ने कार्रवाई की है।
विशाल हत्याकांड के तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए एकौना थाने की पुलिस को तत्कालीन एसपी संकल्प शर्मा ने निर्देशित किया था। कागजी कार्रवाई में विलंब होने के चलते कार्रवाई में विलंब हुआ। वहीं हत्याकांड का इनामी चौथा आरोपी विनोद जायसवाल अभी भागा हुआ है।
2 of 6
विशाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook
हौली बलिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी विनीत सिंह के पुत्र और छात्रनेता विशाल सिंह की 16 नवंबर की रात घर से बुलाकर कुछ दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में चार आरोपियों रजा खान, राहुल अली, फैज रैनी और विनोद जायसवाल पर केस दर्ज किया था।
3 of 6
विशाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook
इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी व गैंग लीडर रजा खां व उसके सहयोगी राहुल अली को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दूसरे सहयोगी फैज रैनी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। हत्या कांड के साजिशकर्ता च इनामी चौथा आरोपी विनोद जायसवाल पुलिस की पकड़ से दूर है।
4 of 6
विशाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook
इन पर हुई कार्रवाई
देवरिया जेल में बंद गोरखपुर के शाहपुर थाने के घोसी पुरवा जंगल मातादीन निवासा मो. रजा उर्फ राजा खान पुत्र इदरीश, शाहपुर थाने के ही जेल बाईपास जंगल मातादीन निवासी फैज रैनी पुत्र फजल व बांसगांव थाने के रानीपुर भिटहा निवासी राहुल अली पुत्र उर्फ रहीमुल पुत्र वाहिद अली पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
5 of 6
विशाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook
कार्रवाई देवरिया एसपी विक्रांत वीर ने एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय की संस्तुति पर की है। इधर, इनामी चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एकौना थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
एकौना थाने में दर्ज है आर्म्स एक्ट का मामला
विशाल हत्याकांड में मो. रजा उर्फ राजा खान पर एकौना थाने में दो मामले दर्ज हैं। एक मामला आर्म्स एक्ट से जुड़ा है तो दूसरा गिरफ्तारी के दौरान पुलिस अधिकारी का सरकारी पिस्टल लूटकर फायरिंग करने का दर्ज है।