{"_id":"6af369cd927840739002ad15","slug":"if-the-double-murder-case-is-not-solved-by-november-30-the-mail-police-station-will-be-besieged-deoria-news-c-208-1-deo1025-196359-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 30 नवंबर तक दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं तो मईल थाने का होगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 30 नवंबर तक दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं तो मईल थाने का होगा घेराव
विज्ञापन
लार रोड। रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के पास हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर मंगलवार को लार रोड बाजार में चेतावनी सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 30 नवंबर तक हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं हुआ तो मईल थाने का घेराव किया जाएगा।
सभा का संचालन शिवानंद यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता सपा के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हरेराम यादव ने की। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद और सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव ने भी पुलिस से जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते। चार बार जेल जा चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने माइक से लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने 30 नवंबर से पहले घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया।
सभा में कामरेड सतीश, प्रेमचंद, श्यामदेव यादव, मुन्ना यादव, सोनू पांडेय, संदीप यादव, मनोज लारी, रंजना भारती, प्रभा यादव और धनंजय यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।