उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के थाना एकौना इलाके में हुई छात्रा नेता विशाल सिंह हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ मंगलवार तड़के एकौना थाना क्षेत्र के बघड़ा पुल के पास हुई। रजा का एक साथी पुलिस पर फायर करते हुए भाग गया। वहीं, पुलिस की गोली से घायल रजा को मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हौली बलिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य विनीत सिंह के पुत्र और छात्रनेता विशाल सिंह की 16 नवंबर की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में चार आरोपियों रजा खान, राहुल अली, फैज रैनी और विनोद जायसवाल पर केस दर्ज कर पुलिस और एसओजी टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
2 of 6
आरोपी रजा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल
इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि विशाल हत्याकांड का एक आरोपी बघड़ा नाला के पास से गुजर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। तभी बाइक चलाते हुए गोरखपुर जिले के शाहपुर थाने के घोसीपुरवा निवासी रजा खान पुत्र इदरीश अली आता दिखा। पुलिस को देख बाइक पर पीछे बैठा साथी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रजा के पैर में पुलिस की गोली लगी जबकि साथी फरार हो गया। पुलिस ने रजा को गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया।
3 of 6
गोली लगने से घायल मुख्य आरोपी रजा खान को पुलिस अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुरानी रंजिश में विशाल की हत्या की बात कबूल की
पूछताछ में उसने पुरानी रंजिश में साथियों संग विशाल की हत्या की बात स्वीकार की है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि एकौना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की गई थी। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसमें वारदात में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी है। पूछताछ में बताया कि पुराने विवाद में साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की गई।
4 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बेटे विशाल की नृशंस हत्या से आहत मां विजयलक्ष्मी प्रदेश सरकार और अफसरों से यह विनती कर रही हैं कि हत्यारों को जबतक उसी तरह की मौत नहीं मिलेगी, तब तक कलेजे को ठंडक नहीं मिलने वाली..। हत्यारों ने मेरे बेटे को तालिबानी आतंकवादियों की तरह चीर डाला। उसके शरीर को मीट काटने वाले चाकू से बेरहमी से फाड़ दिया गया। सीने में चाकू घोंपकर हत्यारों ने गड्ढा बना दिया।
5 of 6
विशाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook
मुख्य आरोपी रजा के मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद भी छात्रनेता विशाल के माता-पिता संतुष्ट नहीं हैं। विशाल की मां ने मंगलवार को कहा -रजा जैसे दुर्दांत अपराधी को पैर में गोली मारकर पुलिस क्या साबित करना चाहती है.. यह कैसा एनकाउंटर है। एनकाउंटर तो मेरे बेटे का हुआ है। पिता विनीत सिंह ने कहा कि हत्यारों ने मेरी दुनिया उजाड़ दी। मुझे पूरी तरह तबाह कर डाला। मेरे इकलौते बेटे की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसे सोचकर रूह कांप जा रही है।