Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2,371 cattle were worshipped across 12 *gaushalas* (cow shelters) in the district.

Deoria News: जिले की 12 गोशालाओं में 2371 गोवंशों का किया गया पूजन

Wed, 11 Nov 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
2,371 cattle were worshipped across 12 *gaushalas* (cow shelters) in the district.
गोमाता का पूजन अर्चन करते लोग, स्रोत : संवाद
देवरिया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को जिले की 12 गोशालाओं में संरक्षित 2371 गोवंशों का विधि-विधान से पूजन किया गया। गो-आश्रय स्थलों, कान्हा गोशालाओं और कांजी हाउस में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने गायों को तिलक लगाया और माला पहनाई। उन्हें गुड़, फल, मिठाई और हरा चारा भी खिलाया गया।
विज्ञापन

वृहद गो संरक्षण केंद्र पिपरा चंद्रभान में 323 गोवंशों का पूजन पूर्व राज्यमंत्री नीरज शाही, ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्ता, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. विनोद कुमार सिंह और पशुधन प्रसार अधिकारी जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुआ। सुकरौली केंद्र में 306 गोवंशों का पूजन ग्राम प्रधान अर्जुन मल्ल और पशुधन प्रसार अधिकारी सतीश चंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन

कांजी हाउस बैकुंठपुर में 86 गोवंशों का पूजन भाजपा के जिला संयोजक सचिंद्र कुमार शाही, पशुधन प्रसार अधिकारी शिवराम पति त्रिपाठी और ग्राम प्रधान ने किया। कान्हा गोशाला पिपरापांती में 174 गोवंशों का पूजन सभासद प्रियंका वर्मा और पशुधन प्रसार अधिकारी पीयूष प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। गौरीबाजार की कान्हा गोशाला में 187 गोवंशों का पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार और पशुधन प्रसार अधिकारी रामाशीष यादव व मनीष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरदेवा के भैंसाडाबर स्थित अस्थायी गोवंश स्थल पर 58 गोवंशों का पूजन ग्राम प्रधान अच्छेलाल मद्धेशिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभान वरुण और वेटरनरी फार्मासिस्ट विनोद कुमार सिंह ने किया। तरकुलवा के सोनहुला रामनगर में 100 गोवंशों का पूजन ग्राम प्रधान ओमकार राव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह और पशुधन प्रसार अधिकारी आलोक राठौर ने किया। सलेमपुर की कान्हा गोशाला में 30 गोवंशों का पूजन भाजपा मंडल अध्यक्ष अवनीश चंद्र मिश्रा, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव और वसीम सिद्दीकी ने किया।
मझौलीराज के वृहद गो संरक्षण केंद्र में 365 गोवंशों का पूजन सभासद पिंटू चौरसिया, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश और पशुधन प्रसार अधिकारी वसीम सिद्दीकी ने किया। लार के रावतपार रघेन स्थित कान्हा गोशाला में 272 गोवंशों का पूजन भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह और पशुधन प्रसार अधिकारी छोटन कुमार सिंह ने किया। लार के करचों कांजी हाउस में 68 गोवंशों का पूजन जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, डॉ. अमित कुमार सिंह और छोटन कुमार सिंह ने किया।

बरहज की गौरा स्थित कान्हा गोशाला में 316 गोवंशों का पूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कंचन लता और पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने किया। भाटपाररानी के भेड़ापाकड़ स्थित अस्थायी गोवंश स्थल पर 86 गोवंशों का पूजन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश चंद तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार और पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज कुमार शाही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed