चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पास बुधवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर लोग माने और जाम समाप्त हुआ। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
2 of 5
chandauli accident man died
- फोटो : chandauli accident man died
चंदौली के नवहीं गांव निवासी सिंटू विश्वकर्मा(30) अपनी पत्नी निधि विश्वकर्मा(26) को दवा दिलाने के लिए घर से सैयदराजा के लिए निकले थे। इस दौरान जैसे ही वह भगवानतालाब पुलिया के समीप पहुंचे थे, तभी बनारस की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसको टक्कर मार दिया।
जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही बाइक से गिरकर पत्नी चोटिल हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर एनएच-2 जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। हालांकि बाद में मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
उचित मुआवजा का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण माने और चक्काजाम समाप्त हुआ। इस दौरान करीब आधे घण्टे हाइवे पर आवागमन बाधित रह।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। मृतक सिंटू की दो बेटियां रिया और गुंजा है। जो फर्नीचर का काम परिवार का जीविकोपार्जन करता था। ऐसे में उनके सामने आर्थिक विसमता भी खड़ी हो गई। वहीं एसडीएम सदर विजय नारायण सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच परिजनों का ढांढस बताया और मृतक के बारे जानकारी जुटाई। साथ हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।