फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंदौली प्रकरण: गैंगस्टर कन्हैया यादव की कहानी, जिसकी बेटी की मौत का आरोप खाकी पर लगा, जून में होनी थी शादी

Tue, 03 May 2022 03:18 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 May 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
chandauli police raid  story of gangster Kanhaiya Yadav whose daughter was accused of murder by khaki
गैंगस्टर कन्हैया यादव, बेटी निशा उर्फ गुड़िया - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के मनराजपुर गांव में पुलिस की दबिश के दौरान युवती की मौत मामले ने पूरे जिले के लोगों को झकझोर दिया है। गैंगस्टर कन्हैया यादव की पुत्री निशा उर्फ गुड़िया की मौत की गुत्थी अभी तक एक पहेली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण साफ नहीं हुआ है। मनराजपुर निवासी कन्हैया यादव पर पुलिस की ओर गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की गई थी।



इसी मामले को लेकर पुलिस ने रविवार को मनराजपुर में लाव लश्कर के साथ दबिश दी। बाद में आरोप लगा कि पुलिस की बेरहमी के चलते कन्हैया की पुत्री निशा उर्फ गुड़िया की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कन्हैया यादव पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।

साल 2013 में पहला मुकदमा अपशब्दों के इस्तेमाल यानी गाली गलौज करने का दर्ज हुआ। दूसरा मुकदमा साल 2014 में निरोधात्मक कार्रवाई के तौर पर 110 जी का दर्ज हुआ।  कन्हैया पर तीसरा मुकदमा चार साल बाद साल 2018 में विद्युत अधिनियम में कटिया डालकर बिजली चोरी करने का लिखा गया। 

chandauli police raid  story of gangster Kanhaiya Yadav whose daughter was accused of murder by khaki
कन्हैया यदव का बेटा और पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया।

कन्हैया यादव पर चौथा मुकदमा 2020 में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, फसाद करने और गंभीर रूप से घायल करने का लिखा गया। पांचवा मुकदमा साल 2021 के पहले ही दिन पहला मुकदमा सैयदराजा थाने में गुंडा एक्ट का लिखा गया। छठा और आखिरी मुकदमा साल 2021 में ही घर में घुसकर मारपीट करने का लिखा गया। वहीं कन्हैया यादव के दोनों बेटे दीप नारायण यादव और विजय यादव पर भी तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।

chandauli police raid  story of gangster Kanhaiya Yadav whose daughter was accused of murder by khaki
कन्हैया यादव से बात करते सपा नेता मनोज काका - फोटो : अमर उजाला

साल 2021 में उसी एक घटना, घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज है जिसमें कन्हैया यादव, विजय यादव और दीप नारायण यादव नामजद थे। यानी पिता और दोनों भाइयों के साथ बेटी गुड़िया उर्फ निशा को भी नामजद किया गया था। वहीं, दूसरी बेटी गुंजन यादव साल 2020 के उस केस में नामजद है, जिसमें सरकारी कर्मचारी से मारपीट और फसाद का केस दर्ज हुआ था। इसी केस में  पिता कन्हैया यादव के साथ भाई विजय यादव और दीप नारायण यादव नामजद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandauli police raid  story of gangster Kanhaiya Yadav whose daughter was accused of murder by khaki
गुंजा का बयान लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कन्हैया यादव की पुत्री गुंजा यादव के अनुसार पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने की वजह से उसकी बड़ी बहन निशा उर्फ गुड़िया की मौत हो गई। इसमें पुलिस वाले सीधे तौर पर दोषी हैं। वहीं गुंजा ने बताया कि दीदी निशा की शादी भी चंदौली के ही एक गांव में तय थी। जून में उसकी शादी होने वाली थी, हालांकि अभी विवाह की तिथि तय नहीं थी।

विज्ञापन
chandauli police raid  story of gangster Kanhaiya Yadav whose daughter was accused of murder by khaki
चंदौली के मनराजपुर गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला

गुंजा ने बताया कि जब पुलिस वाले उन्हें मारने पीटने लगे तो उसने यह गुहार भी लगाई थी कि दीदी की शादी होने वाली है, ऐसा न करें पर पुलिस वालों ने एक नहीं सुनी। गुंजा ने बताया कि सोमवार को उसके भाई की भी सगाई थी। उसने बताया कि पुलिस हत्या को आत्महत्या करार देने पर तुली हुई थी। गुुंजा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को पुलिस ने बेल्ट से भी पीटा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed