फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजापुर के नक्सली हमले में चंदौली का लाल शहीद, छोड़ गए दो मासूम बेटियां

Mon, 05 Apr 2021 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Bijapur naxal attack: chandauli youth crpf jawan martyr in Naxalite attack chhattisgarh
शहीद जवान। - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के तरेम थाना के जोन्नगुड़ा जंगल में शनिवार दोपहर में हुए नक्सली हमले में चंदौली का लाल धर्मदेव कुमार(32) पुत्र रामाश्रय गुप्ता भी शहीद हो गया। रविवार की देर शाम धर्मदेव के शहीद होने की खबर मिलते ही शहाबगंज पैतृक आवास पर कोहराम मच गया है।



परिजनों ने बताया कि शहाबगंज थाना के ठेकहां बड़ागांव निवासी किसान रामाश्रय गुप्ता के तीन पुत्रों में सबसे बड़े धर्मदेव ने बचपन से ही फोर्स में जाने का सपना देखा था। परिजनों ने बताया कि होली के दस दिन पहले ही जल्द लौटने का वादा कर धर्मदेव गांव से गया था। क्या पता था उसके आने से पहले उनकी शहादत की खबर मिलेगी। धर्मदेव की शादी रामनगर के मन्नापुर में मीना देवी से हुई थी। देखें अगली स्लाइड्स।

Bijapur naxal attack: chandauli youth crpf jawan martyr in Naxalite attack chhattisgarh

दो बेटियां ज्योति (8) और साक्षी (2) हैं। पत्नी मीना गर्भवती हैं। हमले की खबर मिलते ही परिवार वालों में सन्नाटा पसर गया। वे छोटे बेटे को फोन लगाकर बार-बार पूछते हैं लेकिन छोटे बेटे को भी बड़े भाई की पूरी जानकारी नहीं थी। रविवार की शाम शहादत की खबर मिलते ही छोटा भाई भी घर के लिए चल चुका था। छोटा बेटा भी छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में पद पर तैनात है। पिता रामाश्रय, माता कृष्णावती देवी, पत्नी मीना का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

Bijapur naxal attack: chandauli youth crpf jawan martyr in Naxalite attack chhattisgarh
घर पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

धर्मदेव का बचपन से ही सैन्य सेवा में जाने का था सपना
धर्मदेव के बचपन के मित्र गांव निवासी इनाम खान, राजीव, गुड्डू आदि ने बताया कि शुरुआती शिक्षा के बाद वह पढ़ाई के साथ दौड़ आदि पर ध्यान देने लगे। यही नहीं अपने सबसे छोटे भाई धनंजय को भी प्रेरित करते थे। इसका नतीजा यह रहा कि दोनों भाई वर्ष 2012-13 में सीआरपीएफ में भर्ती हो गए। मझले भाई आनंद गुप्ता परचून की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijapur naxal attack: chandauli youth crpf jawan martyr in Naxalite attack chhattisgarh

कुछ वर्ष पहले ही धर्मदेव सीआरपीएफ के स्पेशल ग्रुप कोबरा बटालियन में कमांडो बन गए और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनाती मिली। वहीं छोटा भाई भी सीआरपीएफ में जवान के रूप में छत्तीसगढ़ में ही तैनात है।

विज्ञापन
Bijapur naxal attack: chandauli youth crpf jawan martyr in Naxalite attack chhattisgarh

रविवार की शाम धर्मदेव की शहादत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ धर्मदेव के घर पर उमड़ पड़ी। वहीं एसडीएम चकिया अजय मिश्र, सीओ प्रीति त्रिपाठी, लेखपाल आकिफ, थानाध्यक्ष वंदना सिंह शहीद के आवास पर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed