पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए डेढ़ वर्षीय मासूम वैभव के हत्यारोपी काजू ऊर्फ किशनपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। तमाम प्रयासों के बाद भी चिकित्सक उसे बचा नहीं पाए। उसकी मौत के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
2 of 5
इसी जगह मासूम की हत्या की थी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को गांव सौंझना झाया स्थित घर के बाहर खेल रहा मासूम वैभव गायब हो गया था। अंतिम बार वह गांव निवासी काजू ऊर्फ किशनपाल के पास देखा गया था। परिजन और ग्रामीण वैभव को खोजते हुए खेत पर पहुंचे तो वहां किशनपाल खड़ा हुआ था। कुछ दूर पर ही मासूम वैभव का सिर और धड़ अलग-अलग पड़ा हुआ था। इसके बाद किशनपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों से मुक्त कराकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया था। हालत गंभीर होने पर देर रात उसे नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
3 of 5
bulandshahr murder
- फोटो : अमर उजाला
गांव छोड़कर चले गए किशनपाल के परिजन
काजू उर्फ किशनपाल की मौत के बाद मासूम वैभव की हत्या का सवाल अनुत्तरित रह गया। उसने मासूम की हत्या क्यों की थी, इसका राज किशनपाल के साथ ही दफन हो गया। वहीं, आरोपी किशनपाल के परिजन भी गांव छोड़कर चले गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम अंधेरा होने के बाद परिजनों ने गांव छोड़ा होगा। सुबह उनके घर पर ताला लटक रहा था।
4 of 5
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
गुमसुम हुई मासूम वैभव की मां
बेटे की हत्या के बाद से ही वैभव की मां प्रीति गुमसुम है। बीच-बीच में वह बेहोश हो जा रही है। बुधवार देर शाम वैभव का शव गांव पहुंचा तो हर किसी की आंख नम हो गई। रात में ही शव को दफना दिया गया। गम में गांव में कई लोगों के घरों में चूल्हे भी नहीं जले।
5 of 5
बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी किशनपाल की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मासूम वैभव की हत्या क्यों की गई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। - श्लोक कुमार, एसएसपी