फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम की बलि दी! : डेढ़ साल के वैभव का धड़ से अलग किया सिर, फिर खून भी पिया, शव को देख कांप उठे गांववाले

Thu, 15 Dec 2022 01:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Dec 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of one and a half year old innocent by beheading  in bulandshahr
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिले के खानपुर के गांव सौंझना झाया में बुधवार सुबह डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की पड़ोस में ही रहने वाले सिरफिरे युवक ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी उसे घर में अकेला देखकर अपने साथ ले गया था। परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन की तो गांव के निकट ईंख के खेत में बच्चे का सिर विहीन शव पड़ा हुआ मिला। आरोपी खेत के बाहर खड़ा था। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी का इलाज करा रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव सौंझना झाया निवासी सौरभ का डेढ़ वर्षीय बेटा वैभव बुधवार सुबह घर में अकेला खेल रहा था। करीब 7:30 बजे वह लापता हो गया। सौरभ की पत्नी व अन्य परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाला 35 वर्षीय काजू उर्फ किशनपाल बच्चे को लेकर खेतों की ओर गया है।
Brutal murder of one and a half year old innocent by beheading  in bulandshahr
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
परिजन खेतों पर जा रहे थे तो रास्ते में मासूम का जूता पड़ा हुआ मिला। उससे कुछ दूरी पर ही आरोपी आरोपी किशनपाल एक खेत के पास खड़ा हुआ था। जब ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की तो वह सकपकाने लगा। परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो डेढ़ वर्षीय मासूम वैभव का सिर विहीन शव वहां पड़ा हुआ था। कुछ दूरी पर ही सिर पड़ा हुआ था।
Brutal murder of one and a half year old innocent by beheading  in bulandshahr
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने लगे तभी ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder of one and a half year old innocent by beheading  in bulandshahr
घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सीओ स्याना, एसडीएम स्याना व एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। 

 
विज्ञापन
Brutal murder of one and a half year old innocent by beheading  in bulandshahr
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद पुलिस की देखरेख में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी को पकड़ने के बावजूद पुलिस हत्या का कारण नहीं बता पा रही है। आला कत्ल भी बरामद नहीं किया जा सका है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed