फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनएच-34 पर बड़ा हादसा: मां की ज्योति लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया; एक की मौत; छह घायल

Fri, 09 Oct 2026 06:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 06:47 PM IST
सार

यह हादसा नेशनल हाईवे-34 पर जाट चौक से बिलसुरी के बीच हुआ। श्रद्धालु दिल्ली के झंडेवालान से मां की ज्योति लाने जा रहे थे।

विज्ञापन
Accident on NH-34 Tractor carrying devotees collides with divider one dead six injured
माता की ज्योति लेने जा रहे भक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली के झंडेवालान से मां की 'ज्योति' (पवित्र ज्योत) लेने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



Trending Videos
Accident on NH-34 Tractor carrying devotees collides with divider one dead six injured
माता की ज्योति लेने जा रहे भक्तों की ट्रॉली पलटी - फोटो : अमर उजाला

कहां हुआ हादसा
यह हादसा नेशनल हाईवे-34 पर जाट चौक से बिलसुरी के बीच हुआ। श्रद्धालु दिल्ली के झंडेवालान से मां की ज्योति लाने जा रहे थे। सभी घायल कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। 

Accident on NH-34 Tractor carrying devotees collides with divider one dead six injured
ट्रॉली को रास्ते से हटाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के अस्पताल में सभी भर्ती
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed