बदायूं जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। रविवार को साल 2023 का रिकार्ड तोड़ते हुए जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेमी अधिक हो गया। सोमवार को भी जलस्तर बढ़ रहा है। करीब 39 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में राहत कार्य तेज कर दिया गया है। प्रभावित लोगों को नाव और स्टीमर के जरिये बाहर निकाला जा रहा है। डीएम और एसएसपी ने संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री, भोजन पैकेट और पीने के पानी की आपूर्ति बाढ़ क्षेत्र में कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम लगाई है।
बाढ़ का कहर: बदायूं में गंगा का रौद्र रूप, साल 2023 का टूटा रिकॉर्ड, खेत डूबे-घरों में पानी, 39 गांव प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:47 PM IST
सार
बारिश के कारण हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा डैम से गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। उसका असर बदायूं जिले में दिख रहा है। कछला गंगा घाट पर रविवार शाम तक जलस्तर 162.95 मीटर दर्ज किया गया। 20 जुलाई 2023 को यहां पर उच्चतम स्तर 162.91 मीटर दर्ज किया गया था। अब वह रिकार्ड भी टूट गया है। यहां पर खतरे का निशान 162.40 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन