फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girlfriend boyfriend found hanging from a plum tree murder alleged in Budaun

Budaun News: प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, बेर के पेड़ पर लटके मिले दोनों, हत्या का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा निवासी युवक का किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात से दोनों लापता थे। सोमवार सुबह दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले। युवक के गले में गमछा तो किशोरी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। 

विज्ञापन
girlfriend boyfriend found hanging from a plum tree murder alleged in Budaun
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा में सोमवार सुबह युवक और किशोरी के शव बेर के पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए गए हैं। दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं।

विज्ञापन


गांव बमनपुरा निवासी अर्जुन (21 वर्ष) पुत्र ठकुरी खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। अर्जुन का प्रेम प्रसंग एक किशोरी (17 वर्ष) से था। दोनों स्वजातीय थे। प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग की भनक दोनों के परिवारों को थी। रविवार रात करीब 12 बजे किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। इसके चलते किशोरी के परिजन युवक के घर गए,  लेकिन अर्जुन घर पर नहीं मिला। 
विज्ञापन


गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले शव 
किशोरी के परिजनों ने अर्जुन पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद अर्जुन व किशोरी के परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन दोनों का गांव में कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह सात बजे गांव की एक महिला गोबर डालने जा रही थी। जहां गांव के बाहर बेर के पेड़ पर युवक व किशोरी का शव लटका देखा। महिला ने गांव में जाकर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: 52 साल के शख्स ने फंदे से लटक दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, पत्नी के लिए कही ये बात

इसके बाद प्रेमी युगल के परिजन रोते बिलखते मौके पहुंच गए। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसओ देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी भी पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। 

डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग, हत्या के आरोपों की जांच
पुलिस को जांच में पता लगा है कि प्रेमी युगल करीब डेढ़ साल से मोबाइल फोन पर एक दूसरे से बात कर रहे थे। किशोरी व युवक के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकने के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है। 

गमछे से युवक तो दुपट्टे से किशोरी का लटका मिला शव
बेर की पेड़ पर युवक का शव उसके गमछे से लटका मिला है। किशोरी का शव दुपट्टे से लटका मिला है। पेड़ की डाल पर लटके दोनों शव में कुछ दूरी का फासला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed