फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गंगा और रामगंगा उफनाईं... 28 गांवों में भरा बाढ़ का पानी, हजारों लोग प्रभावित; जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Sat, 09 Aug 2025 12:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Aug 2025 12:49 PM IST
सार

बदायूं में गंगा और रामगंगा उफन पर हैं। 28 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। हजारों लोग प्रभावित हो गए हैं। लोगों ने स्कूलों में शरण ली है। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन
UP Floods Ganga and Ramganga Overflow, 28 Villages Submerged, Thousands Affected
बदायूं में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
बदायूं शहर के उत्तर से होकर गुजर रही रामगंगा और दक्षिण में गंगा उफनाई हुई है। दोनों नदियों से 28 गावों के हजारों लोग प्रभावित हैं। गंगा का जलस्तर पिछले पांच दिनों से खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। इससे दातागंज और सहसवान के 22 गांवों में पानी भर गया है। यहां लोगों को शरणार्थी शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। बृहस्पतिवार से रामगंगा का भी जलस्तर बढ़ने लगा। शुक्रवार को इसकी बाढ़ से छह गावों में पानी भर गया है। इन गांवों से आवागमन ठप हो गया है।
UP Floods Ganga and Ramganga Overflow, 28 Villages Submerged, Thousands Affected
बेहटी गांव के खेत में बना मंदिर पानी में डूबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामगंगा का पानी बृहस्पतिवार रात से तेजी से बढ़ा है। इससे दातागंज क्षेत्र के गांवों में पानी भर गया। शुक्रवार दोपहर तक शाहजहांपुर मार्ग पर पानी आ गया। इसी दौरान नगरिया खनू गांव निवासी श्यामवती कोल्ड स्टोरेज में काम करके वापस लौट रही थी। रोड पर पानी आने से वह घिर गई। 

 
UP Floods Ganga and Ramganga Overflow, 28 Villages Submerged, Thousands Affected
बदायूं में बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार पानी बढ़ता देख वह चिल्लाने लगी। यह देख ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद स्टीमर के जरिए से उसे पानी से बाहर निकाला गया। गढि़यारंगीन गांव से शाहजहांपुर जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया। इसी तरह नवादा बदन से गढ़िया पैगम्बरपुर मार्ग, हजरतपुर से गढ़िया रंगीन मार्ग पर पानी भर गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Floods Ganga and Ramganga Overflow, 28 Villages Submerged, Thousands Affected
बदायूं में बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब यहां से लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। जान जोखिम डालकर कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर निकाल रहे हैं। शेरपुर के पास पानी सड़क पर आ गया है। इसी तरह नवादा बदन गांव की पुलिया की एप्रोच कट गई है। 

 
विज्ञापन
UP Floods Ganga and Ramganga Overflow, 28 Villages Submerged, Thousands Affected
बदायूं में बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण दुष्यंत, राहुल ने बताया कि नगरिया खनू का मजरा कटकोरा, बेलाडांडी का मजरा देवरनियां, कटक और गढि़या पैगम्बरपुर चारों तरफ से पानी से घिर गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed