फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत 

Fri, 26 Oct 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 26 Oct 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
PICS: Eight dies in cracker factory blast in Budaun
बदायूं पटाखा फैक्ट्री में धमाका, डीएम पहुंचे
शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास एक दुकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के साथ विस्फोट हुआ। धमाका इतनी तेज हुआ कि पटाखा फैक्ट्री और उससे सटी तीन दुकानों की बिल्डिंग उड़ गई। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं।
PICS: Eight dies in cracker factory blast in Budaun
बदायूं पटाखा फैक्ट्री आग
इस घटना का पता लगने पर पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई।  
शहर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी श्यामलाल ने बदायूं-ककराला रोड पर रसूलपुर गांव के पास छह दुकानें बनवाई थीं। इनमें एक दुकान सिविल लाइंस इलाके के दौरी नरोत्तमपुर निवासी संजू (25) ने किराए पर ले रखी थी।
PICS: Eight dies in cracker factory blast in Budaun
घर जहां धमाका हुआ
संजू दुकान में पटाखे बनाने और बेचने का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक संजू की दुकान में आग लगने के साथ जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज हुआ कि तीन दुकानें पूूरी तरह ढह गई, जिससे निकली ईंटें दूर तक जा गिरी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: Eight dies in cracker factory blast in Budaun
blast site
मरने वालों में दुकान मालिक संजू, सिविल लाइंस इलाके के हादीपुर गांव का रमेश (30), रसूलपुर निवासी शेर सिंह (45) शहर के कोतवाली क्षेत्र के हकीमगंज मोहल्ले का यामीन (40) भी शामिल हैं।सूचना मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
PICS: Eight dies in cracker factory blast in Budaun
बदायूं पटाखा फैक्ट्री आग - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के लिहाज से सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। घटनास्थल का डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार ने मौका मुआयना किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed