फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, यूपी के इस जिले में कब्जा मुक्त कराई गई 200 बीघा भूमि

Wed, 28 Dec 2022 08:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Dec 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
SDM and Tehsildar have freed 200 bigha land of encroachment in Bijnor, see photos
बिजनौर में हुई बड़ी कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

शासन के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने बुधवार को करीब 200 बीघा ग्राम सभा व अन्य सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। बिजनौर में प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।





एसडीएम सदर मोहित कुमार व तहसीलदार सदर अनुराग सिंह के आदेश पर टीम ने बुधवार को ग्राम यूसुफाबाद तहसील बिजनौर में श्रेणी-6 नदी की ग्रामसभा भूमि गाटा संख्या 617, 618 व 619 कुल क्षेत्रफल 18.431 हेक्टेयर को कब्जा मुक्त कराया।

SDM and Tehsildar have freed 200 bigha land of encroachment in Bijnor, see photos
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि भूमि पर अवैध रूप से बोई गई गन्ने व गेहूं की फसल को नष्ट कर कराया गया। भूमि ग्राम प्रधान उलकपुर की सुपुर्दगी में दे दी गई। 

SDM and Tehsildar have freed 200 bigha land of encroachment in Bijnor, see photos
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala

अधिकारियों ने बताया कि इस भूमि पर कब्जेदार भूरे खां पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम उलकपुर व अब्दुल मारूफ पुत्र अजमतुल्ला निवासी ग्राम उलकपुर के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर बिजनौर में धारा 2/3 लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
SDM and Tehsildar have freed 200 bigha land of encroachment in Bijnor, see photos
जमीन कब्जा मुक्त कराई। - फोटो : amar ujala

एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि ग्राम सभा की उक्त खाली कराई गई भूमि गोशाला के पशुओं के लिए चारा बोने के लिए विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल व नगर पंचायत मंडावर को उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
SDM and Tehsildar have freed 200 bigha land of encroachment in Bijnor, see photos
बिजनौर में एसडीएम ने जमीन कब्जा मुक्त कराई। - फोटो : amar ujala

ग्राम सभा भूमि से अवैध कब्जा हटवाने में नायब तहसीलदार अतुल भगत, राजस्व निरीक्षक नागेंद्र सिंह, लेखपाल जगत सिंह, विनेश कुमार, सतेंद्र सिंह, परवीन निहाल व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed