फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor: गेहूं की फसल पर चला टैक्टर, अफसरों ने कब्जा मुक्त कराई एक हजार बीघा जमीन, देखिए तस्वीरें

Wed, 21 Dec 2022 07:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Dec 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
The officials freed one thousand bighas of land encroachment in Ravli Ganga Khadar in Bijnor
गेहूं की फसल पर चला ट्रैक्टर - फोटो : amar ujala

बिजनौर में प्रशासन ने मंगलवार को रावली गंगा खादर में एक हजार बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। एसडीएम सदर मोहित कुमार के निर्देशन में चले अभियान में अवैध रूप से उगाई गई, गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया गया। यह जमीन वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की बताई जा रही है। 





उधर, जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। एसडीएम सदर ने संबंधित दो लेखपालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार अनुराग सिंह को निर्देश दिए।

The officials freed one thousand bighas of land encroachment in Ravli Ganga Khadar in Bijnor
अफसरों ने जमीन कब्जा मु्क्त कराई। - फोटो : amar ujala

मंडावार थाना क्षेत्र के गांव रफीउलनगर उर्फ रावली में सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जों की शिकायत डीएम उमेश मिश्रा से की गई थी। वहीं डीएम ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम सदर, तहसीलदार बिजनौर को सत्यापन कर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।

The officials freed one thousand bighas of land encroachment in Ravli Ganga Khadar in Bijnor
खेत में चला टैक्टर। - फोटो : amar ujala

इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार बिजनौर ने राजस्व व सर्वे विभाग की टीम के साथ सत्यापन किया। जिसमें वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की भूमियों पर अवैध कब्जा पाया गया। जिसके चलते एसडीएम, तहसीलदार बिजनौर के निर्देशन में सर्वे विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The officials freed one thousand bighas of land encroachment in Ravli Ganga Khadar in Bijnor
जमीन को कब्जा मुक्त कराती टीम। - फोटो : amar ujala

कब्जा मुक्त भूमियों को उनके विभागों की सुपुर्दगी में कर दिया गया। डीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि ग्राम सभा की सभी भूमियों पर अगर किसी व्यक्ति का अवैध कब्जा है, तो वह तत्काल अपना कब्जा हटा ले। कब्जा नहीं हटाने पर सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
The officials freed one thousand bighas of land encroachment in Ravli Ganga Khadar in Bijnor
जमीन कब्जा मुक्त कराई। - फोटो : amar ujala

एसडीएम बिजनौर ने ग्राम सभा की समस्त भूमियों का सत्यापन कर राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed