बिजनौर जनपद के नजीबाबाद स्थित साहनपुर किले में शाही अंदाज से दशहरा पर्व मनाया जाता है। आज किले में पारंपरिक शस्त्र पूजन के साथ दशहरा मनाया जाएगा। साहनपुर के आलीशान किले को 1600 ईस्वी में राय पदारथ सिंह ने बनवाया था। 1952 तक रियासत रहे साहनपुर किले में आज भी शाही ठाठ-बाट हैं। शिकारी परंपरा से दुनिया में नाम रोशन करने वाले साहनपुर किले में आज भी शेर, हिरण, दुर्लभ जानवरों की खाल और चेहरों से सुसज्जित म्यूजियम राजशाही ठाठ की कहानी बयां करता है।
UP: बिजनौर के 400 साल पुराने साहनपुर किले में दशहरे का शाही अंदाज, आज होगा शस्त्र पूजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:27 PM IST
सार
नजीबाबाद के साहनपुर किले में 400 साल पुरानी परंपरा के साथ दशहरा पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और रणंजय सिंह शस्त्र पूजन करेंगे। किले का इतिहास, शिकारी परंपरा और शाही ठाठ-बाट आज भी जीवित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन