पत्नी के चरित्र पर बिना वजह शक और आए दिन होने वाला विवाद दो जिंदगी पर भारी पड़ गया। परिवार बर्बाद हो गया और चार बच्चे अनाथ हो गए। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों की आंखें बच्चों को बिलखता देख नम हो गईं। हर कोई जयपाल को कोस रहा था कि एक बार भी उसे बच्चों का ख्याल नहीं आया।
बिजनौर जनपद में चांदपुर क्षेत्र के गांव खानपुर खादर के ग्रामीणों की मानें तो रामलीला से लौटने के बाद जयपाल का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और उसके बाद जयपाल घर से निकल गया था।
2 of 5
बिजनौर हत्या-आत्महत्या मामला।
- फोटो : amar ujala
उसे रोकने के लिए पत्नी मुकेश उसके पीछे-पीछे गई थी। बुधवार सुबह जयपाल का शव पेड़ से लटका मिला और मुकेश भी बेसुध हालत में मिली, परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं बुधवार सुबह दोनों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी
3 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
सूचना पर एसपी ग्रामीण, सीओ, प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि पहले जयपाल शराब पीने का आदी था और इसको लेकर कलह होती थी, फिलहाल उसने शराब पीनी छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला
5 of 5
पत्नी-पति के फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय का कहना है कि जयपाल पत्नी पर संदेह करता था। इसकी वजह से भी दोनों के बीच विवाद होता रहता था।