फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का दीपक हत्याकांड: मासूम रोता रहा, रेलकर्मी पति संग ये काम करती रही शिवानी; फोन रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा

Tue, 08 Apr 2025 10:46 AM IST
शाहरुख खान अचल चौधरी, अमर उजाला, बिजनौर
अचल चौधरी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Apr 2025 10:46 AM IST
सार

Bijnor Murder: बिजनौर के दीपक हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मासूम रोता रहा और पत्नी शिवानी रेलकर्मी पति दीपक के साथ झगड़ती रही। रेल कर्मी दीपक हत्याकांड के वक्त झगड़े की बातचीत मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन
Bijnor Murder innocent child crying Wife Shivani fight with her husband conversation of fight record in phone
Bijnor Murder - फोटो : अमर उजाला
Meerut Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रेल कर्मी दीपक कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी शिवानी का पुलिस ने चालान कर दिया है। हत्याकांड की एक-एक कड़ी को जोड़ने के प्रयास में लगी पुलिस को मोबाइल फोन में एक ऑडियो क्लिप मिली है। 


इसमें दीपक और उसकी पत्नी शिवानी के बीच झगड़ा हो रहा है। दीपक बोलता है कि वह उसके साथ क्यों गई थी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि वह किसके साथ गई थी और कहां गई थी। माना जा रहा है कि पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में कोई और भी था। 
Bijnor Murder innocent child crying Wife Shivani fight with her husband conversation of fight record in phone
पत्नी शिवानी के साथ पति दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बाएं हाथ से ही घोंट दिया था गला 
ऑडियो में छह माह के बच्चे के रोने की आवाज भी आ रही है। इसी बीच झगड़ा बढ़ जाता है और गला दबाकर दीपक की हत्या हो जाती है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शिवानी का एक हाथ पहले टूट गया था जोकि अब उतना मजबूत नहीं रहा था। ऐसे में शिवानी ने बाएं हाथ से ही दीपक का गला घोंट दिया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि दीपक को शिवानी ने नाश्ते में नींद की चार गोलियां दे दी थी। जिसकी वजह से वह अर्द्धबेहोशी की हालत में चला गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। 
Bijnor Murder innocent child crying Wife Shivani fight with her husband conversation of fight record in phone
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में रेलकर्मी की हत्या पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
ससुराल नहीं जाना चाहती थी शिवानी 
पति दीपक के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रही शिवानी अपनी ससुराल मुकरंदपुर नहीं जाना चाहती थी। जबकि ससुराल वाले बालक का मुंडन संस्कार कराने के लिए घर बुला रहे थे। दीपक ने सामान भी पैक कर लिया था। जबकि वह नजीबाबाद में ही रहना चाहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Murder innocent child crying Wife Shivani fight with her husband conversation of fight record in phone
bijnor murder case - फोटो : संवाद
परिवार वाले बोले-कोई और भी था हत्याकांड में शामिल 
सोमवार को गांव मुकरंदपुर निवासी मृतक दीपक कुमार के भाई मुकुल उर्फ पीयूष समेत काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दीपक की हत्या में शिवानी के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। जिनका पता लगाया जाना जरूरी है। उन्होंने शिवानी के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने की भी मांग उठाई। इससे हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी तक पुलिस पहुंच सके।
 
विज्ञापन
Bijnor Murder innocent child crying Wife Shivani fight with her husband conversation of fight record in phone
दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed