फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन दोस्तों की माैत: जांच में सामने आई हादसे की असली वजह, परिजनों को जिंदगी भर का गम दे गई दीपावली की रात

Tue, 05 Nov 2024 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 05 Nov 2024 11:17 AM IST
सार

बिजनौर जनपद में दीपावली की रात को हुए हादसे के बाद तीन घरों में मातम पसर गया। इस हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। भाई दूज से एक दिन पहले हुए इस हादसे की जांच पड़ताल में नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Death of three friends in Bijnor: Investigation revealed the real reason behind the accident
बिजनाैर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में दीपावली की रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत उनके परिवारों को जिंदगीभर नहीं भूलने वाला गम देकर चली गई। इस अनहोनी की वजह को बयां करते हुए घायल एक युवक के परिवार ने उस दुख भरे पल का जिक्र किया। बताया कि हादसे के वक्त सड़क पर दो नहीं बल्कि तीन सांड मौजूद थे। दो सांडों से कार को बचा लिया गया, जबकि सामने तीसरा सांड आया तो अचानक ब्रेक लगाने में कार अनियंत्रित हो गई।

Death of three friends in Bijnor: Investigation revealed the real reason behind the accident
तीन दोस्तों की मौत - फोटो : amarujala
पार्थ चला रहा था कार, ऐसे हुआ हादसा
हादसे के वक्त कार को पार्थ त्यागी चल रहा था। पार्थ के एक परिजन ने बताया कि जन्मदिन की खुशियों को लेकर कार में सवार छह दोस्त नजीबाबाद रोड पर स्वाहेड़ी बाईपास तक गए। जहां से वापस लौट रहे थे। तभी इंद्रलोक काॅलोनी के सामने सड़क पर दो सांड दिखाई दिए। दोनों से गाड़ी बचा ली, लेकिन तीसरा सांड अचानक सामने आ गया। जिसे देखते ही ब्रेक लगाए तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
Death of three friends in Bijnor: Investigation revealed the real reason behind the accident
तीन दोस्तों की मौत - फोटो : amarujala

कार में सवार थे ये दोस्त

बता दें कि कार में अश्विन (23) पुत्र अतुल राजपूत निवासी नई बस्ती, सारांश (25) पुत्र सुशील शर्मा निवासी मोहल्ला पंचवटी कॉलोनी बिजनौर, अनिरूद्ध कोहली (23) पुत्र पुनीत कोहली मोहल्ला सिविल लाइन, प्रतिक्षित (24) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी प्रगति विहार, प्रद्युमन (24) पुत्र सतेन्द्र निवासी शक्ति नगर बिजनौर और पार्थ त्यागी (24) पुत्र ऋतुराज त्यागी निवासी मालती नगर सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death of three friends in Bijnor: Investigation revealed the real reason behind the accident
हादसे में तीन दोस्तों की माैत - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में जिंदगी और माैत से जूझ रहे ये सभी
इस हादसे में अश्विन उर्फ यश राजपूत, सारांश और अनिरुद्ध की मौत हो गई। फिलहाल पार्थ त्यागी और प्रद्युमन की हालत खतरे से बाहर है जबकि प्रतिक्षित का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Death of three friends in Bijnor: Investigation revealed the real reason behind the accident
मृतक सारांश - फोटो : अमर उजाला

कोटा में कोचिंग के दाैरान सारांश से हुई थी दोस्ती
मृतक सारांश भारद्वाज के दोस्त दक्ष अग्रवाल ने बताया कि सारांश के साथ उसने कोटा में कोचिंग की थी। तभी से दोस्ती थी। शुक्रवार को सारांश का जन्मदिन था, तो उस दिन शाम आठ बजे उसके घर गया था। इस हादसे में यश राजपूत, सारांश भारद्वाज और अनिरुद्ध कोहली की मौत हो गई। मरने वाले तीनों दोस्तों के घर में कोहराम मचा हुआ है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed