फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन घरों में मातम: भाई दूज पर किसे गोला खिलाएंगी बहनें? हादसे ने ली तीन युवकों की जान

Sat, 02 Nov 2024 03:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Nov 2024 03:57 PM IST
सार

Bijnor Accident News: नजीबाबाद मैं आज सुबह हुए एक भीषण हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा निराश्रित गोवंश को बचाने के दौरान हुआ।

विज्ञापन
Accident in Bijnor, three youth died after hitting by a tree
तीन दोस्तों की मौत - फोटो : amarujala
बिजनौर जनपद में आज सुबह हुए हादसे के बाद तीन घरों में मातम पसर गया। दीपावली पर हुए इस हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। भाई दूज से एक दिन पहले हुए इस हादसे में तीन बहनों के भाइयों की मौत हो गई।
Accident in Bijnor, three youth died after hitting by a tree
तीन दोस्तों की मौत - फोटो : amarujala
नजीबाबाद रोड पर हुआ हादसा

नजीबाबाद रोड पर अचानक सामने आए सांड को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित हो गई जो कि पेड़ से टकराकर जा पलटी। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीन जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 

Accident in Bijnor, three youth died after hitting by a tree
तीन दोस्तों की मौत - फोटो : amarujala
जन्मदिन मनाने निकले थे छह युवक 

शुक्रवार की देर शाम करीब 10:00 बजे प्रतीक्षित पुत्र प्रमोद कुमार (24) निवासी प्रगति विहार आदमपुर, प्रद्युम्न पुत्र सत्येंद्र(24) निवासी शक्ति नगर बिजनौर यश राजपूत उर्फ अश्विनी (24) पुत्र अतुल राजपूत निवासी नई बस्ती, सारांश भारद्वाज पुत्र सुशील शर्मा (25) निवासी पंचवटी कॉलोनी, अनिरुद्ध कोहली निवासी सिविल लाइन और पार्थ त्यागी पुत्र ऋतुराज त्यागी निवासी नगीना फाटक के पास बिजनौर एक कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Bijnor, three youth died after hitting by a tree
अश्विन - फोटो : amarujala
दो दोस्तों का था जन्मदिन, डिनर के लिए निकले थे सभी

बताया गया कि शुक्रवार को सारांश और एक अन्य दोस्त का जन्मदिन था। जिसके चलते सभी छह दोस्त खाना खाने की तैयारी में थे। इसी बीच अचानक नजीबाबाद रोड की ओर जा रहे थे।

 

जहां इंद्रलोक कॉलोनी के सामने अचानक सड़क पर सांड आ गया, जिसे बचाने के लिए ब्रेक लगाए तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और फिर पलट गई। 

विज्ञापन
Accident in Bijnor, three youth died after hitting by a tree
मृतक सारांश - फोटो : amarujala
हादसे में इन दोस्तों की हुई मौत

इस हादसे में यश राजपूत, सारांश भारद्वाज और अनिरुद्ध कोहली की मौत हो गई। मरने वाले तीनों दोस्तों के घर में कोहराम मचा हुआ है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed