{"_id":"6ab4097287a39295d909ee62","slug":"two-more-accused-in-the-sumit-murder-case-sent-to-jail-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108796-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुमित हत्याकांड के दो और हत्यारोपी जेल भेजे\nगांव में पानी की टंकी के कमरे में हत्या के बाद शव फेंकने की बनाई थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुमित हत्याकांड के दो और हत्यारोपी जेल भेजे गांव में पानी की टंकी के कमरे में हत्या के बाद शव फेंकने की बनाई थी योजना
विज्ञापन
- प्रेम प्रसंग में शराब में जहर देकर की थी हत्या, आत्महत्या दिखाने किया था प्रयास
- चंदपुरा गांव में पानी की टंकी के कमरे में हत्या के बाद शव नाले में फेंकने की बनाई थी योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। दोस्त की विधवा भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते चंदपुरा निवासी सुमित की हत्या के मामले में खरखौदा पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों सिंटू और ऋतिक उर्फ लाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले सुमित की हत्या की और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पानी की टंकी के कमरे में चादर के फंदे से लटका दिया। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कूटी से ले जाते समय टायर फटने पर शव को नलकूप के पास छोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चादर और कंबल बरामद किए हैं।
चंदपुरा निवासी ईश्वर सिंह का बेटा सुमित खेती-बाड़ी के साथ किराये पर ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जोताई करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि सुमित का गांव के ही दोस्त अरविंद की विधवा भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब 20 दिन पहले परिवार के लोगों ने महिला को सुमित से फोन पर बातचीत करते पकड़ लिया था। इसके बाद उसका मोबाइल तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार, सुमित ने बाद में महिला को दोबारा फोन उपलब्ध कराया, जिससे दोनों के बीच बातचीत जारी रही।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर रुका था सुमित
जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक समयपाल सिंह के मुताबिक, नौ सितंबर को सुमित घर से निकलने के बाद गांव के बाहर पानी की टंकी पर रहने वाले सिंटू के पास पहुंचा। रात में वहीं रुकने के बाद वह सिंटू की स्कूटी लेकर पड़ोसी गांव तलहेटा पहुंच गया और अगले दिन भी वापस नहीं आया। सिंटू उसे तलाशने के लिए बाइक से तलहेटा पहुंचा और वापस ले आया। इसके बाद भी सुमित घर जाने के बजाय टंकी पर ही सिंटू के साथ रहा।
इसी दौरान अरविंद और प्रिंस उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस के अनुसार, अरविंद, प्रिंस और उनके साथियों ने सिंटू को लालच देकर अपने साथ मिला लिया। टंकी के कमरे में सुमित को शराब में जहर देने के बाद कंबल व चादर (बैडशीट) से उसका मुंह व गर्दन दबाकर हत्या कर दी। बाद में चादर का फंदा बनाकर उसे जंगले पर लटका दिया। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने वहां से निकलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
स्कूटी का टायर फटने पर नलकूप के पास छोड़ा शव
जांच अधिकारी के अनुसार, सिंटू ने घटना की जानकारी अपने दोस्त रसूलपुर धनतला निवासी ऋतिक उर्फ लाल सिंह को दी। रात में दोनों ने सुमित के शव को स्कूटी पर लादा और तलहेटा के गंदे नाले में फेंकने के लिए जंगल के रास्ते निकल पड़े। रोहताश के नलकूप के सामने पहुंचते ही स्कूटी का टायर फट गया। इसके बाद दोनों शव को वहीं छोड़कर भाग गए। सुमित का मोबाइल भी तलहेटा के गंदे नाले में फेंक दिया।
सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने बताया कि बुधवार को सिंटू और ऋतिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । सीओ ने बताया कि इससे पहले मामले में अरविंद और सुमित पुत्र बिजेंद्र को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि प्रिंस ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
--
इनसेट
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों को समझाई पूरी घटना
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टंकी के कमरे को देखा और आत्महत्या का रूप देने के लिए दरवाजा अंदर से बंद किए जाने की स्थिति की जांच की। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चादर और कंबल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को मौके पर बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी दी और पूरी घटना से अवगत कराया।
-- -- -- -- --