फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth dies of drug overdose; Charanjit Channi questions governments

Ludhiana News: ड्रग्स की ओवरडोज से हुई युवक की मौत, चरणजीत चन्नी ने सरकारों पर उठाए सवाल

Wed, 23 Sep 2026 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 23 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies of drug overdose; Charanjit Channi questions governments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड़। रोपड़ के पास कोटला निहंग गांव में ड्रग्स के सेवन से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 27 साल के शुभम भट्टी की मौत ड्रग्स की ओवरडोज से हुई।
कहा जा रहा है कि मृतक को पहले ड्रग्स की लत नहीं थी लेकिन हाल ही में बुरी संगत के कारण वह इसका शिकार हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार से बात करने के बाद, चन्नी ने पंजाब और केंद्र सरकार दोनों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए कुछ नहीं कर रही, जिसके कारण युवा लगातार ओवरडोज का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

चन्नी ने दावा किया कि पंजाब में हर दिन 100 से ज्यादा लोगों की मौत ड्रग्स से होती है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दुखी परिवार को कैसे सांत्वना दें। जहां ड्रग्स बेचने वाले पकड़े नहीं जाते, वहीं इन मौतों से प्रभावित परिवारों को चुप करा दिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन परिवारों से मिलने का आग्रह किया। भाजपा द्वारा आयोजित एंटी-ड्रग मार्च के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार को सीमाओं पर पंजाब में ड्रग्स की आवक रोकनी चाहिए और इस मुद्दे का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed