फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mastermind behind SSC GD exam hacking arrested.

Noida News: एसएससी जीडी परीक्षा हैकिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mastermind behind SSC GD exam hacking arrested.
- डेविल के नाम से हैकिंग करता था बीए पास अरुण, परीक्षा केंद्र के बाहर से कंट्रोल होते थे कंप्यूटर
विज्ञापन

नंबर
12 गिरफ्तारी हो चुकी है अब तक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड हैकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पकड़े गए आरोपी की पहचान मूलरूप से पालीगंज, बिहार निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। वह डेविल नाम से हैकिंग करता था। एसटीएफ की नोएडा यूनिट इस धांधली में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से 7 आरोपियों को ग्रेटर नोएडा से मंगलवार को पकड़ा गया था। गिरफ्तार हैकर के पास से भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ नोएडा यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला था कि हैकर अमित राणा और डेविल सर्वर की सोर्स फाइल को डिकोड कर हैकिंग करते और सिस्टम में बदलाव करते थे। इससे प्रॉक्सी सर्वर के जरिए नकल करना संभव हो पाता था और परीक्षा केंद्र के बाहर से अभ्यर्थियों के कंप्यूटर कंट्रोल किए जाते थे। जांच में सामने आया कि दिल्ली के शाहबाद डेयरी निवासी अरुण कुमार ही डेविल के नाम से हैकिंग करता था।
विज्ञापन

एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीए पास है और उसने आईटीआई जहांगीरपुरी से कंप्यूटर फंडामेंटल में एक साल का कोर्स किया है। वर्ष 2019 में मुखर्जी नगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान वह दरभंगा, बिहार निवासी मनोज के संपर्क में आया, जो ऑनलाइन परीक्षाओं का संचालन कर रहा था। मनोज के साथ काम करने के दौरान ही अरुण ने हैकिंग सीखी और धीरे-धीरे सर्वर हैक करने में माहिर हो गया। एसटीएफ ने बताया कि वह मॉडिफाइड टीएफटी बनाकर परीक्षा में धांधली करने लगा था। हैकिंग की दुनिया में डेविल के नाम से उसकी पहचान बन गई। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड तथा पूर्वोत्तर (नॉर्थ-ईस्ट) भारत के कई राज्यों के सॉल्वर गैंग के संपर्क में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर में नर्सिंग स्टाफ अफसर की परीक्षा में दिया साॅफ्टवेयर
वर्ष 2024 में यूपी के सीतापुर में नर्सिंग स्टाफ अफसर की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाला गिरोह पकड़ा गया था। इसका मुकदमा थाना तालगांव में लिखा हुआ है। अरुण ने ही उस केस के मुख्य आरोपी उत्कर्ष को परीक्षा में धांधली करने के लिए प्रॉक्सी सर्वर लगाकर पेन ड्राइव में साॅफ्टवेयर उपलब्ध कराया था। इस केस में भी डेविल की तलाश चल रही थी।
इस साल एसएससी की परीक्षा में लगाई सेंध
एसटीएफ की पूछताछ में पता चला कि अप्रैल व मई 2026 में आयोजित जीडी कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में धांधली करने वाले हैकर अमित कुमार को डेविल ने ही महत्वपूर्ण फाइल डिक्रिप्ट करने दी थी। इन दोनों हैकर ने मिलकर क्लाइंट को प्रॉक्सी सर्वर से कनेक्ट करने वाली स्क्रिप्ट तैयार की थी। उसी के माध्यम से परीक्षा में धांधली की गई थी। आरोपी की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
आरोपी के पास से बरामद सामान
12 टीएफटी स्क्रीन, 2 लैपटॉप, एक हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, 8 वीजीए स्विच, 11 रास्पबेरी पाई डिवाइस, 14 वीडियो कैप्चर, 9 यूएसबी टू टाय सी एडप्टर, 13 एचडीटीवी वीजेए एडप्टर, 9 टीपी लिंक यूएसबी ब्लूटूथ डॉगल, 4 वीजीए टू एचडीटीवी एडाप्टर, एक ब्रॉडबैंड डिवाइस, 2 आयरन सोल्डर मशीन

7 आरोपियों के पास से 50 लाख भी बरामद
यूपी एसटीएफ ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा से मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान व हैकर अमित राणा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 50 लाख नकद, प्रॉक्सी सर्वर समेत अन्य सामान बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed