{"_id":"6ab4090d4dec4ef5d809893a","slug":"after-the-inspectors-suspension-now-the-co-city-has-also-been-removed-former-area-in-charge-present-on-the-spot-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165497-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद अब सीओ सिटी हटे, पूर्व हल्का इंचार्ज लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद अब सीओ सिटी हटे, पूर्व हल्का इंचार्ज लाइनहाजिर
विज्ञापन
अकबरपुर के बरियावन में तोड़े गए मकान व दुकान। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन में 20 सितंबर की रात 11 मकान-दुकानें गिराए जाने के मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मियों व एक लेखपाल के निलंबन के बाद अब सीओ सिटी पर भी गाज गिरी है। सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी को पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, बरियावन हल्का क्षेत्र के प्रभारी रहे दरोगा नागेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस ने अयोध्या के इंद्रजीत वर्मा समेत दो को जेल भेज दिया है। आधा दर्जन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज की है। फिलहाल तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस की ओर से किसी बड़े नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
बरियावन में 20 सितंबर की रात जेसीबी से दबंगों ने 11 मकान-दुकानें ध्वस्त कर दिए थे। मामले में मंगलवार को पुलिस ने जांच के दौरान भू मालिक इंद्रजीत वर्मा निवासी रेवरी शाहपुर सदर अयोध्या व राहुल चौधरी निवासी अकबरपुर को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि इंद्रजीत ने जमीन खाली कराने के लिए राहुल चौधरी को ठेका दिया था और राहुल ने जेसीबी से लेकर मौके पर हथियारों से लैस आदमियों की भीड़ जुटाई थी। इनसे मिली जानकारी के बाद अकबरपुर पुलिस ने देर रात कई अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर छापा मारा, जहां से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इंद्रजीत व राहुल को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब इस मामले में अन्य संलिप्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अरुण कुमार को सिटी सर्किल का जिम्मा
एसपी प्राची सिंह ने देर रात सीओ सिटी व सीओ लाइन नितीश कुमार तिवारी को हटा दिया। नितीश को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इनके स्थान पर आलापुर के सीओ अरुण कुमार नौहवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सीओ ट्रैफिक जितेंद्र सिंह को आलापुर स्थानांतरित कर दिया गया है। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा को क्षेत्राधिकारी कार्यालय और डायल 112 का जिम्मा दिया गया है। लाइन हाजिर किए गए दरोगा नागेंद्र प्रताप सिंह का एक सितंबर 2026 को शहर कोतवाली से बिड़हर घाट चौकी प्रभारी थाना जहांगीरगंज पद पर स्थानांतरण किया गया था। सूत्रों के अनुसार नागेंद्र की भूमिका भी इस खेल में सामने आई है।
इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस कर्मियों की पुलिस लाइन में हुई पेशी
पुलिस सूत्रों के अनुसार बरियावन कांड में नपे इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, हल्का इंचार्ज अजस कुमार, बीट हेडकांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय, कांस्टेबल उपेंद्र यादव की बुधवार को एसपी कार्यालय में पेशी हुई। इस दौरान उनसे घटना के संबंध में कई सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि निलंबित पुलि कर्मी इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब पूरे मामले के मैनेजमेंट में भी लग गए हैं। इसके लिए सिफारिश के साथ गवाहों के बयान भी मैनेज करने की कोशिश की जा रही है। एसपी प्राची सिंह ने देर रात कोतवाली पहुंचकर अब तक हुई तफ्तीश की जांच की। साथ ही सभी टीमों को घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।