फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Bijnor: हाईवे पर चली नाव, मालन नदी का तटबंध टूटा, बिजनौर का मेरठ से सीधा संपर्क कटा

Fri, 08 Aug 2025 06:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 08 Aug 2025 06:14 PM IST
सार

बिजनौर में मालन नदी का तटबंध टूटने से मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर पानी भर गया और यातायात बंद हो गया। हाईवे पर नाव चलती दिखी और 30 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Boats Sail on Highway as Malan River Embankment Breaks, Bijnors Direct Link to Meerut Severed
बिजनौर हस्तिनापुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में मालन नदी का तटबंध टूटने से मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज के पास पानी आया तो यातायात बंद करा दिया गया। हस्तिनापुर-चांदपुर स्टेट हाईवे को भी गंगा का पानी काट चुका है। ऐसे में बिजनौर का मेरठ से सीधे संपर्क कट गया है। बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज दस सेंटीमीटर दूर यानि 219.90 मीटर दर्ज हुआ।  

Boats Sail on Highway as Malan River Embankment Breaks, Bijnors Direct Link to Meerut Severed
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

गंगा के अलावा मालन, खो, इकड़ा, बान आदि नदियों का पानी तटों से बाहर निकलकर सितम ढा रहा है। जिले के 30 से अधिक गांव में पानी भरा हुआ है। नजीबाबाद के मालन नदी के तट पर बसे मोहल्लों में पानी है। धामपुर शहर की आबादी में इकड़ा नदी का पानी बह रहा है। धामपुर के रिहायशी इलाकों में लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।

यह भी पढ़ें: रौद्र रूप में गंगा: दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग बंद, मीरापुर में थमे बसों के पहिए, लगीं वाहनों की कतारें

Boats Sail on Highway as Malan River Embankment Breaks, Bijnors Direct Link to Meerut Severed
मीरापुर व बिजनौर में बाढ़ का खतरा, जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

तटबंध तोड़कर नेशनल हाईवे पर आया पानी
बिजनौर में बाकरपुर गढ़ी के पास बुधवार को मालन नदी का तटबंध टूट गया है। पानी बिजनौर-रावली मार्ग से उतरते हुए बृहस्पतिवार की सुबह बिजनौर-बैराज मार्ग पर पहुंच गया। इस हाईवे पर दो से तीन फीट पानी चला तो पुलिस ने यातायात रोक दिया। ऐसे में मेरठ से बिजनौर आने जाने वाले वाहन खड़े हो गए। इस हाईवे पर नाव भी चलती देखी गई। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर पानी को पार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boats Sail on Highway as Malan River Embankment Breaks, Bijnors Direct Link to Meerut Severed
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन से बंद है बिजनौर-हरिद्वार मार्ग
बिजनौर से हरिद्वार वाया मंडावर मार्ग पर भी मालन नदी का पानी बह रहा है। यह मार्ग बीते तीन दिनों से बंद है। उधर मालन के पानी ने ही मंडावर से किरतपुर मार्ग को भी बंद कर दिया है। साथ ही बिजनौर की नई पुलिस लाइन में भी मालन नदी का पानी दो दो फीट तक भरा हुआ है। गांव में भी खेतों और घरों तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
Boats Sail on Highway as Malan River Embankment Breaks, Bijnors Direct Link to Meerut Severed
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
पानीपत-खटीमा हाईवे पर बहने लगी बान नदी
बिजनौर से कोतवाली मार्ग, पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे कहलाता है। गांव शादीपुर के पास इस मार्ग पर बान नदी का पानी आ गया। हालांकि नदी पर पुल बना है लेकिन पुल के पास ही कॉलोनी काटे जाने से पानी ने रास्ता बदल लिया।

सड़क पर पानी लगभग पांच फीट तक बढ़ गया, जिसके बाद यातायात बंद हो गया। एसडीम नगीना आशुतोष जायसवाल, सीओ नगीना अंजनी कुमार, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात प्रवेज तोमर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed