फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब, तलाक और तकरार: पति ने आधी रात को चाकू घोंपकर ली पत्नी की जान, बोला-'कहा था मैंने तलाक दे दिया है!'

Tue, 29 Jul 2025 04:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Jul 2025 04:17 PM IST
सार

नजीबाबाद के अलीपुरा गांव में नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी सायबा की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति नजाकत को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या आपसी विवाद और मानसिक अस्थिरता की दुखद परिणाम है।

विज्ञापन
Bijnor Murder: Wife stabbed to death by drunk husband in Najibabad, accused arrested
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सोमवार देर रात पति पत्नी के बीच की कलह जानलेवा बन गई। यहां नजीबाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। गांव अलीपुरा में पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला। पहले तलाक का एलान किया, फिर कलियर से लौटकर नशे में चूर पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।



यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 29 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

Bijnor Murder: Wife stabbed to death by drunk husband in Najibabad, accused arrested
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

नजीबाबाद के गांव अलीपुरा में एक महिला की जिंदगी तब खत्म हो गई जब उसका अपना पति ही उसका कातिल बन गया। नशे में धुत पति नजाकत ने देर रात बाहर से लौटकर पत्नी सायबा पर चाकू से हमला कर दिया।

Bijnor Murder: Wife stabbed to death by drunk husband in Najibabad, accused arrested
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सोती सायबा पर पड़ा मौत का वार 
घटना रात करीब 11 बजे की है। नजाकत ने घर में ही अपनी पत्नी सायबा (45) पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किया। सायबा दर्द से कराहती रही, पर जब तक मदद पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Murder: Wife stabbed to death by drunk husband in Najibabad, accused arrested
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शोर मचने पर जुटे लोग, पुलिस भी मौके पर पहुंची
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ नितेश प्रताप सिंह व थाना प्रभारी ने हालात का जायजा लिया।

 
विज्ञापन
Bijnor Murder: Wife stabbed to death by drunk husband in Najibabad, accused arrested
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सायबा की जान नहीं बच सकी, अस्पताल में हुई मौत
पुलिस ने घायल सायबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed