फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कत्ल की ऐसी वारदात, कांप उठी लोगों की रूह, व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव, फिर जो किया...

Thu, 06 Apr 2023 08:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Apr 2023 08:43 PM IST
Bijnor: The dead body was burnt after the murder of businessman Balraj Singh Chauhan in Nagina and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के नगीना में पूजा करने के लिए घर से निकले व्यापारी की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाने के बाद आग लगा दी गई। खेत में पेड़ के नीचे ही व्यापारी का अधजला शव पड़ा मिला। गला घोंटने के बाद फांसी के फंदे पर लटकाने की आशंका जाहिर की जा रही है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। इस हत्याकांड से आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई।



नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला के रहने वाले बलराज सिंह चौहान (55) की नहटौर में सरिया-सीमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे बलराज सिंह गांव के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए। इसी समय पूजा के लिए जाना उनकी दिनचर्या में शामिल था।

Bijnor: The dead body was burnt after the murder of businessman Balraj Singh Chauhan in Nagina and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

करीब दो घंटा बीत जाने के बाद भी जब बलराज सिंह चौहान घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी माया देवी तलाश करते हुए मंदिर तक पहुंच गई। मंदिर में बलराज सिंह नहीं थे, जबकि उनकी चप्पल और पूजा की थाली वहां पड़ी मिली। उनके साथ तमाम गांव वाले भी खोजबीन में जुट गए। 

Bijnor: The dead body was burnt after the murder of businessman Balraj Singh Chauhan in Nagina and see photos
व्यापारी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

उधर, करीब सात बजे खेत में मिट्टी भरने जा रहे एक किसान ने पेड़ पर लटके हुए एक व्यक्ति को जलते हुए देखा, इस किसान ने गांव में दौड़ कर यह खबर दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो बलराज सिंह का शव पेड़ के नीचे पड़ा आग में जल रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आग बुझाई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने मौके पर मिले अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, एएसपी देहात राम अर्ज ने भी मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
Bijnor: The dead body was burnt after the murder of businessman Balraj Singh Chauhan in Nagina and see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

आशंका जाहिर की जा रही है कि गला घोंटकर हत्या किए जाने के बाद शव को रस्सी के फंदे में पेड़ पर लटका दिया, इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई होगी। वहीं मौके पर रस्सी का फंदा भी जला हुआ मिला है, जिससे अनुमान लगाया गया कि फंदा जल जाने की वजह से शव जलते-जलते नीचे गिर गया।

Bijnor: The dead body was burnt after the murder of businessman Balraj Singh Chauhan in Nagina and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उधर, मृतक बलराज सिंह चौहान की पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही विजय सिंह व उसके भाई पवन पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed