बिजनौर में बीबीए के छात्र शामिक की हत्या के बाद व्याप्त तनाव के चलते कसबा झालू में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती गई है। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ नौ थानों के थानाध्यक्ष भी कस्बे में डेरा डाले रहे। हत्याकांड में कस्बे के ही एक युवक यश सहित दो को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शामिक हत्याकांड: दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तनाव के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन से निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार कृष्णा कॉलेज के जिस छात्र की को गोली मारकर हत्या की गई, उसका भाई पिछले एक साल से जेल में बंद है। जिस पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की गई है। हालांकि कई पहलुओं पर छात्र की हत्या की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश जारी है।
वहीं बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार शाम को छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
बुधवार की दोपहर तीन बजे कृष्णा कॉलेज का छात्र शामिक पुत्र सरवर निवासी झालू सहपाठी छात्रा के कॉलेज से निकला। शामिक और उसकी सहपाठी पास के ही एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद पैदल ही सड़क पर चलने लगे।
कॉलेज से कुछ दूरी पर ही घात लगाए हुए दो बाइक सवार युवक खड़े थे। हेलमेट लगाए हुए एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे शामिक पर गोलियां बरसा दी। पहली गोली छात्र के पैरो में मारी गई जोकि निशाने पर नहीं लगी। दूसरी बार की गई फायरिंग में गोली छात्र के सीने में जा लगी।
बाइक सवारों ने गोली चलाई तो सहपाठी छात्रा ने दौड़ लगा दी। इसी बीच बीबीए के छात्र के सीने में गोली लग चुकी थी लेकिन इसके बाद भी वह जान बचाने के लिए कॉलेज की तरफ दौड़ा। छात्र कॉलेज के अंदर घुसकर जान बचाना चाहता था, हालांकि तब तक सीने में लगी गोली अपना असर कर चुकी थी, जिससे वह कॉलेज के गेट के सामने ही गिर पड़ा। एक हमलावर भी करीब 30 कदम तक पैदल ही छात्र के पीछे दौड़ता रहा, जो कॉलेज के निकट रुका और पीछे जाकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला।