फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder in Bijnor: BBA छात्र के जनाजे में उमड़ी भीड, पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया शव

Thu, 24 Nov 2022 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 01:14 PM IST
सार

बिजनौर में बीबीए स्टूडेंट की हत्या से सनसनी फैल गई। मामले में एक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं गुरुवार को छात्र के जनाजे में भारी भीड़ उमड़ पडी। पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
BBA Student Murder in Bijnor, dead body was buried in the presence of the police
जनाजे में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीबीए छात्र की हत्या के केस में एक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नामजद किए गए युवक का पूरा परिवार ताला बंद कर फरार हो गया है। उधर पोस्टमार्टम के जाने के बाद छात्र का शव घर पर पहुंचा तो गमजदा माहौल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में छात्र के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।



मामले में कस्बे के ही रहने वाले युवक यश कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में लगी है। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से भी पुलिस हरकत में है।

BBA Student Murder in Bijnor, dead body was buried in the presence of the police
जनाजे में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

झालू चौकी में एडिशनल एसपी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह, एडीएम विनय कुमार,एसडीएम मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार, सीओ इंदु सिद्धार्थ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स डटी रही। इनके अलावा कस्बे में अलग-अलग जगह पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।


 
BBA Student Murder in Bijnor, dead body was buried in the presence of the police
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर तीन बजे कृष्णा कॉलेज का छात्र शामिक पुत्र सरवर निवासी झालू सहपाठी छात्रा के कॉलेज से निकला। शामिक और उसकी सहपाठी पास के ही एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद पैदल ही सड़क पर चलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BBA Student Murder in Bijnor, dead body was buried in the presence of the police
छात्र का फाइल फोटो दाएं - फोटो : अमर उजाला

कॉलेज से कुछ दूरी पर ही घात लगाए हुए दो बाइक सवार युवक खड़े थे। हेलमेट लगाए हुए एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे शामिक पर गोलियां बरसा दी। पहली गोली छात्र के पैरो में मारी गई जोकि निशाने पर नहीं लगी। दूसरी बार की गई फायरिंग में गोली छात्र के सीने में जा लगी।

विज्ञापन
BBA Student Murder in Bijnor, dead body was buried in the presence of the police
पुलिस ने किया लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवारों ने गोली चलाई तो सहपाठी छात्रा ने दौड़ लगा दी। इसी बीच बीबीए के छात्र के सीने में गोली लग चुकी थी लेकिन इसके बाद भी वह जान बचाने के लिए कॉलेज की तरफ दौड़ा। छात्र कॉलेज के अंदर घुसकर जान बचाना चाहता था, हालांकि तब तक सीने में लगी गोली अपना असर कर चुकी थी, जिससे वह कॉलेज के गेट के सामने ही गिर पड़ा। एक हमलावर भी करीब 30 कदम तक पैदल ही छात्र के पीछे दौड़ता रहा, जो कॉलेज के निकट रुका और पीछे जाकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed