फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ दबिश: आदित्य राणा पर रखा एक लाख का इनाम, गांव में पसरा खौफ का सन्नाटा, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 27 Aug 2022 09:31 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Aug 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
STF and police are raiding in search of criminal Aditya Rana and there is silence in village
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

कुख्यात आदित्य राणा की तलाश में पुलिस गांव की गलियों से खेत की पगडंडियों पर खूब दौड़ लगा रही है। खेतों और संभावित ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश का सिलसिला जारी रहा। कुख्यात का गांव तीसरे दिन भी पुलिस की पहरेदारी में रहा।



उधर, आदित्य राणा पर एक लाख रुपये का इनाम कर दिया गया है। एसटीएफ ने भी जिले में पहुंचकर पुलिस के तालमेल करते हुए कुख्यात को ढूंढने का प्रयास किया।

STF and police are raiding in search of criminal Aditya Rana and there is silence in village
आदित्य के गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

मंगलवार की रात बिजनौर कोर्ट में पेशी से वापस लौटते हुए कुख्यात आदित्य राणा पुलिस को  चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से आदित्य की तलाश में पुलिस अलर्ट है। गांव राणानंगला में उसी दिन से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। तीसरे दिन भी गांव में खौफ का सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव में ग्रामीणों की चहल कदमी की आवाज से दूर ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से कतरा रहें है।

STF and police are raiding in search of criminal Aditya Rana and there is silence in village
गांव में फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

पुलिस टीम ने आदित्य की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आदित्य के संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आदित्य की तलाश में गांव की गलियों सड़कों व खेतों में कांबिंग व चार पहिया वाहनों को रोक कर तलाशी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि आदित्य की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हुई हैं। कई स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
STF and police are raiding in search of criminal Aditya Rana and there is silence in village
गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

एसटीएफ समेत लगी है कई जिलों की पुलिस
जिले के सभी थानों की पुलिस की नजरें फिलहाल आदित्य को ही ढूंढ रही हैं। एसटीएफ ने भी बिजनौर पहुंचकर आदित्य का सुराग लगाने का प्रयास किया। आस पास के जिलों की पुलिस से भी तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
STF and police are raiding in search of criminal Aditya Rana and there is silence in village
आदित्य राणाष - फोटो : amar ujala

एक लाख का ईनामी हुआ आदित्य
शुक्रवार को एडीजी जोन बरेली राजकुमार ने पुलिस कस्टडी से फरार हुए आदित्य राणा पर एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। बता दें कि एक बार पहले भी आदित्य पर एक लाख रुपये का ईनाम हो चुका है। तब उस समय आदित्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed