फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब हाल: उद्घाटन का नारियल टूटा नहीं... सड़क ही टूट गई, तस्वीरों में देखिए सच्चाई

Fri, 03 Dec 2021 05:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Dec 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: the coconut not broke and the road was broken during the road inauguration and see photos
बिजनौर में लापरवाही का मामला सामने आया। - फोटो : amar ujala

आपने नए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री की कहानी तो खूब सुनी होगी, लेकिन बिजनौर में तो हद ही हो गई। नहर पटरी पर 1.16 करोड़ की लागत से करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई। सड़क तैयार हो गई, लागत का बोर्ड भी लग गया। वहीं गुरुवार को सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी को इस मार्ग का उद्घाटन करना था। पूर्व निर्धारित समय पर पहुंचीं विधायक ने नारियल जैसे ही मारा तो सड़क पर डाली गई रोड़ी उखड़कर बिखर गई, लेकिन नारियल नहीं टूटा। इसके बाद सड़क का उद्घाटन तो नहीं हुआ, लेकिन रिमझिम बारिश के बीच विधायक सड़क की जांच कराने के लिए करीब तीन घंटे तक धरने पर वहीं बैठी रहीं। जिसके बाद बिजनौर से अफसरों की टीम का गठन कराकर इसके नमूने सील कर जांच के लिए भेजे गए। 



सिंचाई खंड बिजनौर की ओर से नहटौर शाखा की नहर पटरी पर सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। यह सड़क नवादा तुल्ला को नहर पटरी के सहारे कड़ापुर, झाल उलेढ़ा, हीमपुर दीपा आदि को जोड़ रही है। 

Bijnor News: the coconut not broke and the road was broken during the road inauguration and see photos
बिजनौर में सड़क टूटने का मामला। - फोटो : amar ujala

एक करोड़ 16 लाख की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन गांव खेड़ा के पास गुरुवार को होना था। शाम चार बजे सदर विधायक सुचि चौधरी और भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी अपने समर्थकों के साथ उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। विधि विधान के साथ उद्घाटन करने के लिए विधायक को सड़क पर नारियल तोड़ना था। 

Bijnor News: the coconut not broke and the road was broken during the road inauguration and see photos
मामले में जांच बैठ गई। - फोटो : amar ujala

उन्होंने नारियल लेकर तोड़ने के लिए सड़क में मारा तो नारियल टूट ही नहीं पाया, लेकिन जहां नारियल मारा था उस जगह से रोड़ी उखड़कर बिखर गई। इस पर भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने फावड़ा मंगा लिया। फावड़ा चलाते ही सड़क यूं ही उखड़ने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor News: the coconut not broke and the road was broken during the road inauguration and see photos
उद्घाटन के लिए लग गया था बोर्ड। - फोटो : amar ujala

इसके बाद उद्घाटन कार्यक्रम को स्थगित कर सदर विधायक वहीं धरने पर बैठ गईं। मामले की सूचना मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सड़क की जांच बैठा दी गई। लोक निर्माण विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे और सड़क की निर्माण सामग्री का नमूना लिया।

विज्ञापन
Bijnor News: the coconut not broke and the road was broken during the road inauguration and see photos
टूटी सड़क। - फोटो : amar ujala

चार बजे से सात बजे तक वहीं रहीं सदर विधायक
सदर विधायक नहर की पटरी पर उद्घाटन करने करीब चार बजे पहुंची थीं। जांच कराने की मांग को लेकर वह नहर पर उद्घाटन स्थल पर ही बैठ गईं। डीएम उमेश मिश्रा से बात करके जांच के लिए एक टीम का गठन कराया गया। जो पहले करीब साढ़े छह बजे पहुंची, लेकिन नमूने सील करने की उपकरण न होने के कारण दोबारा टीम को बुलाया गया। इसके बाद टीम सभी उपकरण, सामान लेकर पहुंची। सदर विधायक ने नमूनों को स्वंय सील कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed