{"_id":"685f755965fae7a5f8078d23","slug":"bijnor-mass-suicide-case-new-twist-moneylenders-says-we-did-not-give-loan-report-filed-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिजनौर सामूहिक सुसाइड केस में नया मोड़: 'हमने नहीं दिया कर्ज...पुखराज पर हमरा कोई कर्जा नहीं', मुकर गए साहूकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर सामूहिक सुसाइड केस में नया मोड़: 'हमने नहीं दिया कर्ज...पुखराज पर हमरा कोई कर्जा नहीं', मुकर गए साहूकार
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:25 AM IST
सार
बिजनौर सामूहिक सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। नौ साहूकारों और दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। केस दर्ज होते ही साहूकारों ने कहा कि हमने कर्ज नहीं दिया है।
विज्ञापन
1 of 16
Bijnor mass suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिजनौर के नूरपुर में कर्ज अदायगी के तकादे से परेशान होकर मजदूर पुखराज ने अपनी पत्नी और बेटियों के संग जहर निगल लिया। उसकी पत्नी और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने नौ साहूकारों और दो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छह साहूकारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सभी साहूकार मुकर गए और बोले कि उनका पुखराज पर कोई कर्जा ही नहीं है।
गांव टंडेरा निवासी पुखराज की विवाहित बेटी पूनम की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें गांव टंडेरा के रहने वाले सेठा, गुडडू उर्फ रामावतार, रमेश का लड़का, बिंदर और गांव बीरबलपुर उर्फ बूढ़पुर निवासीगण प्रदीप, नरदेव, मूलचंद, रजनीश उर्फ लालू, सतीश तथा लोन देने वाली चांदपुर व नूरपुर की फाइनेंस कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।
2 of 16
नूरपुर क्षेत्र के गांव टंडेरा में जहरीले पदार्थ निगलने से हुई तीन की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
आरोप है कि कर्ज की चुकाने के लिए ये लोग तकादा कर रहे थे। तकादे के दबाव में उसके पिता, मां और बहनों ने जहर निगल लिया। जिसमें पूनम की मां और दो बहनों की मौत हो गई।
3 of 16
जहरीले पदार्थ निगलने से हुई तीन की मौत के बाद जांच करती फॉरेंसिक की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। उधर, पुलिस ने दबिश देकर छह साहूकारों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
नूरपुर क्षेत्र के गांव टंडेरा में जहरीले पदार्थ निगलने से हुई तीन की मौत के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकंजा कसता देख मुकरने लगे साहूकार
जिन साहूकारों को हिरासत में लिया गया है, वे अब पुखराज को कर्ज देने के बात से मुकर रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्होंने कर्ज ही नहीं दिया। बताया जा रहा है कि जेल जाने से बचने के लिए अब कर्ज से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि इनके रजिस्टर और डायरी से कर्ज और कितने प्रतिशत ब्याज पर दिया, यह राज खुलेगा।
विज्ञापन
5 of 16
नूरपुर क्षेत्र के गांव टंडेरा में जहरीले पदार्थ निगलने से हुई तीन की मौत के बाद गमजदा महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामूहिक आत्महत्या से हर कोई आहत
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम टंडेरा में घटी घटना के बाद लोग कर्ज की व्यवस्था से आहत नजर आ रहे हैं। फाइनेंस कंपनियों के कर्ज की व्यवस्था पर सरकार की निगरानी रहे। ताकि जिससे कोई भी मजदूर आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर न हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।