फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बॉलीवुड का विलेन बना असली खलनायक, रिवॉल्वर से बरसाईं दनादन गोलियां, मर्डर से हर तरफ दहशत

Mon, 04 Dec 2023 07:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Dec 2023 07:43 PM IST
सार

PHOTOS: बॉलीवुड का विलेन बना असली खलनायक, रिवॉल्वर से बरसाईं दनादन गोलियां, मर्डर से हर तरफ दहशत

विज्ञापन
Bijnor Murder Case: Bollywood actor Bhupendra had shot and killed a farmer with revolver in a village
बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड का विलेन असल किरदार में भी खलनायक बन बैठा। दरअसल पड़ोसी परिवार पर गोलियां बरसाकर एक युवक की हत्या करने वाले भूपेंद्र ने रुपहले पर्दे पर विलेन का किरदार भी निभाया है। जोकि सिर्फ एक परिवार के लिए ही खलनायक साबित नहीं हुआ बल्कि अन्य गांव वालों को भी धमकी देता था। गोली मारन दूंगा...यह कहना उसकी आदत में शुमार था। ये आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं।



बिजनौर में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा के रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने तमिल और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। वह टीवी कलाकार भी रहा है। उसने अपनी फेसबुक आईडी पर हिंदी, तमिल, तेलगु फिल्मों में काम करने का जिक्र अपने इंट्रो में किया है। भूपेंद्र का गांव में करीब सौ एकड़ का कृषि फार्म है।

Bijnor Murder Case: Bollywood actor Bhupendra had shot and killed a farmer with revolver in a village
बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि इसी कृषि फार्म की मेढ़ को लेकर पड़ोसी किसान से उसका विवाद हुआ। विवाद में आरोपी भूपेंद्र ने किसान के पूरे परिवार पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें किसान गुरदीप के एक बेटे गोविंद उर्फ गोविंदा (23) की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुरदीप (60) और अमरीक उर्फ बूटा (25) पुत्र गुरदीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में गुरदीप की पत्नी वीरोबाई भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

Bijnor Murder Case: Bollywood actor Bhupendra had shot and killed a farmer with revolver in a village
आरोपी एक्टर भूपेंद्र - फोटो : Amar Ujala

मेढ़ को लेकर हुए इस गोलीकांड के बाद गांव में पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र अक्सर अन्य लोगों को भी गोली मारने की धमकी देता था। पीड़ित परिवार को भी पहले कई बार लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर धमकी दे चुका था। रिवॉल्वर से धमकी देने का जिक्र 19 नवंबर को पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor Murder Case: Bollywood actor Bhupendra had shot and killed a farmer with revolver in a village
विलाप करते किसान के परिजन - फोटो : विलाप करते किसान के परिजन

लॉकडाउन से बागवानी करने लगा था खलनायक
लोगों का कहना है कि लॉकडाउन लगने के साथ ही उसने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। हालांकि वह मुंबई आता जाता रहता था। फिर भी उसने पूरा ध्यान खेती पर लगा दिया। खेती भी पारंपरिक नहीं बल्कि बागवानी पर जोर दिया। उसने अपने फार्म में किन्नू आदि के बाग लगाए। वहीं, केला आदि की बागवानी भी की है।

विज्ञापन
Bijnor Murder Case: Bollywood actor Bhupendra had shot and killed a farmer with revolver in a village
घायल युवक - फोटो : Amar Ujala

पौड़ी से जारी शस्त्र लाइसेंस पर उठ रहे सवाल
आरोपी टीवी कलाकार ने जिस लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी, इस रिवॉल्वर का लाइसेंस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से साल 2007 में जारी हुआ था। शस्त्र लाइसेंस ऑल इंडिया बताया जा रहा है। भूपेंद्र के शस्त्र लाइसेंस में कालागढ़ की नई कॉलोनी मकान नंबर ए 54 दर्शाया गया है, जबकि यह मकान सरकारी है और ताला लटका रहता है जोकि खंडहर में तब्दील हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान आमरण अनशन पर बैठे, कहा-निजी अस्पतालों में हो रही लूट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed