फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nutima controversy: SP MLA Atul Pradhan will fast from today in Meerut,Force deployed in Collectorate

न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान आमरण अनशन पर बैठे, कहा-निजी अस्पतालों में हो रही लूट

Mon, 04 Dec 2023 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Dec 2023 12:12 PM IST
सार

मेरठ में न्यूटिमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ आज आमरण अनशन शुरू कर दिया। समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल लगाया है। 

विज्ञापन
Nutima controversy: SP MLA Atul Pradhan will fast from today in Meerut,Force deployed in Collectorate
कलक्ट्रेट में अतुल प्रधान व समर्थक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में न्यूटिमा हॉस्पिटल के खिलाफ सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ आज आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने शहर में जगह-जगह इस से संबंधित बैनर भी लगवाए थे, जिन्हें रविवार को निगम की टीम ने उतार दिया।

विज्ञापन

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को धरने पर बैठे लोगों के लिए भोजन बनाने वालों को रोक दिया। वहीं कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए माइक को भी हटवा दिया गया है, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी है। हालांकि कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने खाना बनाने की अनुमति दी और माइक लौटा दिया।

विज्ञापन


विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि निजी अस्पतालों में लूट हो रही है। देहात के लोग डॉक्टरों की लूट से परेशान हैं। इसको लेकर उनकी लड़ाई निजी अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों से हैं। उनका कहना है कि शहर में कई निजी अस्पतालों में कोड देकर मेडिकल से दवाई दी जाती है। अस्पतालों में चार-चार गुना पैसा लिया जाता है। धरने पर आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, वेस्ट यूपी युवा अधिवक्ता एसोसोसाशन और पूर्व महामंत्री रामकुमार शर्मा, रवि कुमार सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के इशारे पर उतरवाए बैनर: अतुल 
विधायक का आरोप है कि कुछ भाजपा नेताओं के इशारे पर निगम अधिकारियों ने बैनर उतरवाए हैं। वह हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। अस्पतालों में जिस तरह से मरीजों से अनाप शनाप पैसे वसूले जा रहे हैं। यह गरीब मरीजों के साथ नाइंसाफी है। इसे वह नहीं होने देंगे। बता दें कि मेरठ के न्यूटिमा अस्पताल में मरीज के इलाज का बिल कम कराने को लेकर अतुल प्रधान और न्यूटिमा अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था, जो थमने का नाम नहीं ले रहा।

Nutima controversy: SP MLA Atul Pradhan will fast from today in Meerut,Force deployed in Collectorate
अनशन स्थल पर ही बनाया गया भोजन - फोटो : Amar Ujala

अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी सपाई जुटेंगे 
रविवार को सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर बैठक की। सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी सपाई इस आमरण अनशन में शामिल होंगे और अतुल प्रधान का समर्थन करेंगे।

अतुल प्रधान का दावा है कि शिक्षक संघ, छात्र नेता और भी कई संगठन उनके साथ इसमें शामिल हैं। गांव गांव से लोग आएंगे। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पर पहुंचेंगे और आमरण अनशन में उनके साथ शामिल होंगे। उन्हें लोग लगातार समर्थन दे रहे हैं।

अवैध तरीके से लगाए थे बैनर 
नगर निगम ने ही होर्डिंग पर लगाए सपा विधायक अतुल प्रधान के बैनर उतरे हैं। अभी होर्डिंग का टेंडर किसी कंपनी के पास नहीं है। अवैध तरीके से होर्डिंग के ढांचे पर बैनर लगाए गए थे। नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम को लगाकर बैनर उतरवाए गए हैं। - प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त

कानूनी व्यवस्था बिगड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई 
कानून व्यवस्था को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त फोर्स लगाया जाएगा। कानूनी व्यवस्था बिगड़ने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। - ब्रजेश सिंह, एडीएम सिटी

न्यूटिमा : नोटिस की तिथि का आज अंतिम दिन 
मानकों के विपरीत चल रहे गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल को मेडा के नोटिस की मियाद आज खत्म हो रही है। अस्पताल की ओर से शनिवार तक शमन को आवेदन नहीं किया गया। अफसरों ने जिला प्रशासन से भी कार्रवाई को लेकर फोर्स की मांग की है।

मेडा अफसरों के मुताबिक 28 नवंबर 2014 को न्यूटिमा अस्पताल का नक्शा स्वीकृत कराया गया था। इसके तहत लोअर बेसमेंट एवं अपर बेसमेंट में पार्किंग का प्रावधान किया गया था, लेकिन मौके पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पार्किंग के स्थान पर मैनेजमेंट ऑफिस, पैथोलॉजी लैब व जांच केंद्र संचालित मिले। कमिश्नर के निर्देश पर मेडा ने अस्पताल को 21 दिन का नोटिस दिया था, जिसकी मियाद सोमवार को खत्म हो रही है।

सपा विधायक के समर्थन में आई भाकियू इंडिया 
भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने भी अतुल प्रधान को समर्थन देने की बात कही है। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता आज सपा विधायक के साथ धरना देंगे व अनशन करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा व अन्य कई संगठन उनका समर्थन करते हुए धरने में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed