फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bijnor: छात्रा संग चाय पीकर बाहर निकले छात्र पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

Thu, 24 Nov 2022 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Murder in Bijnor: student ran towards the college to save his life, died at the gate
छात्र का फाइल फोटो दाएं - फोटो : अमर उजाला

सहपाठी छात्रा के संग पैदल जा रहे बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हत्या किए जाने की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।



पुलिस एक तरफ जहां पूरे मामले की छानबीन कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस के अनुसार कृष्णा कॉलेज के जिस छात्र की को गोली मारकर हत्या की गई, उसका भाई पिछले एक साल से जेल में बंद है। जिस पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की गई है। हालांकि कई पहलुओं पर छात्र की हत्या की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश जारी है। वहीं बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया। आज छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News: फौजी की गुहार पर पुलिस ने बंधनमुक्त कराई प्रेमिका, थाने में डाली वरमाला, बांटी मिठाई

Murder in Bijnor: student ran towards the college to save his life, died at the gate
पुलिस ने किया लाठीचार्ज। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर तीन बजे कृष्णा कॉलेज का छात्र शामिक पुत्र सरवर निवासी झालू सहपाठी छात्रा के कॉलेज से निकला। शामिक और उसकी सहपाठी पास के ही एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद पैदल ही सड़क पर चलने लगे।


 
Murder in Bijnor: student ran towards the college to save his life, died at the gate
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

कॉलेज से कुछ दूरी पर ही घात लगाए हुए दो बाइक सवार युवक खड़े थे। हेलमेट लगाए हुए एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे शामिक पर गोलियां बरसा दी। पहली गोली छात्र के पैरो में मारी गई जोकि निशाने पर नहीं लगी। दूसरी बार की गई फायरिंग में गोली छात्र के सीने में जा लगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Bijnor: student ran towards the college to save his life, died at the gate
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवारों ने गोली चलाई तो सहपाठी छात्रा ने दौड़ लगा दी। इसी बीच बीबीए के छात्र के सीने में गोली लग चुकी थी लेकिन इसके बाद भी वह जान बचाने के लिए कॉलेज की तरफ दौड़ा। छात्र कॉलेज के अंदर घुसकर जान बचाना चाहता था, हालांकि तब तक सीने में लगी गोली अपना असर कर चुकी थी, जिससे वह कॉलेज के गेट के सामने ही गिर पड़ा। एक हमलावर भी करीब 30 कदम तक पैदल ही छात्र के पीछे दौड़ता रहा, जो कॉलेज के निकट रुका और पीछे जाकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला।


 
विज्ञापन
Murder in Bijnor: student ran towards the college to save his life, died at the gate
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

एक गोली निशाने पर लगने के बजाए छात्र के पैरों के पास पहुंची। तभी संग चल रही छात्रा चीख पुकार मचाते दौड़ पड़ी। उधर छात्र आगे की तरफ दौड़ा, एक पेड़ की आड़ लेकर वह पीछे की तरफ भागने लगा। तब तक छात्र के सीने पर गोली लग चुकी थी, लेकिन वह इसके बाद भी यू टर्न लेकर पीछे की तरफ कॉलेज की ओर दौड़ा। उधर कुछ दूर तक एक हमलावर भी दौड़ा लेकिन छात्र के कॉलेज के पास पहुंचते हमलावर पीछे मुड़कर फरार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed