उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नेपाली प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव एक साथ बुधवार की सुबह पेड़ से लटकते मिले। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पेड़ से उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी स्थित दीप कारपेट के कालीन कंपनी के अहाते में स्थित पेड़ पर नेपाली प्रेमी युगल फांसी के फंदे पर झूलते मिले। सोनखरी गांव में कालीन कारखाना स्थित है, जहां नॉटेड गलीचे का काम चलता है। इसमें बड़ी संख्या में नेपाल के लोग काम करते हैं। देखें अगली स्लाइ्डस...।
2 of 5
मृतक महिला।
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल के बकैया मकवानपुर के रहने वाले मृतक विक्रम लामा(25) पुत्र पूर्ण बहादुर के भाई अविनाश ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहन हैं। सभी निजी कंपनी में काम करते हैं। पिछले दिनों विक्रम गांव (नेपाल) गया था, वहां से गांव की ही एक विवाहिता युवती उर्मिला घलान को साथ लेकर आया था।
इस बारे में महिला के पति ईमान सिंह घलान को इसकी सूचना यहां पहुंचने के बाद दे दी थी। जब महिला का पति उसे यहां बुलाने आया तो दोनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।
वहीं, कुछ दिनों बाद महिला खुद अकेली यहां आ गई थी और विक्रम के साथ रहने लगी थी। मंगलवार की रात को भी वह हर दिन की तरह खाना खाने के बाद कंपनी की छत पर सोने चले गए थे। बुधवार की सुबह जब हम लोग शौच के लिए बाग में गए तो देखा दोनों पेड़ से लटके हुए थे।
5 of 5
पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल।
- फोटो : अमर उजाला
जब परिजनों ने देखा कि दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे की कमर में गमछा बांधकर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहे थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।