फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नेपाली प्रेमी जोड़े ने खौफनाक तरीके से खत्म की अपनी प्रेम की दास्तां, पेड़ से एक साथ लटके मिले दोनों

Wed, 17 Mar 2021 05:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Mar 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Nepali lover couple commits suicide hanged from bhadohi
पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक नेपाली प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव एक साथ बुधवार की सुबह पेड़ से लटकते मिले। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पेड़ से उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।



पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरी स्थित दीप कारपेट के कालीन कंपनी के अहाते में स्थित पेड़ पर नेपाली प्रेमी युगल फांसी के फंदे पर झूलते मिले। सोनखरी गांव में कालीन कारखाना स्थित है, जहां नॉटेड गलीचे का काम चलता है। इसमें बड़ी संख्या में नेपाल के लोग काम करते हैं। देखें अगली स्लाइ्डस...।
 

Nepali lover couple commits suicide hanged from bhadohi
मृतक महिला। - फोटो : अमर उजाला

नेपाल के बकैया मकवानपुर के रहने वाले मृतक विक्रम लामा(25) पुत्र पूर्ण बहादुर के भाई अविनाश ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहन हैं। सभी निजी कंपनी में काम करते हैं। पिछले दिनों विक्रम गांव (नेपाल) गया था, वहां से गांव की ही एक विवाहिता युवती उर्मिला घलान को साथ लेकर आया था।

Nepali lover couple commits suicide hanged from bhadohi

इस बारे में महिला के पति ईमान सिंह घलान को इसकी सूचना यहां पहुंचने के बाद दे दी थी। जब महिला का पति उसे यहां बुलाने आया तो दोनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepali lover couple commits suicide hanged from bhadohi

वहीं, कुछ दिनों बाद महिला खुद अकेली यहां आ गई थी और विक्रम के साथ रहने लगी थी। मंगलवार की रात को भी वह हर दिन की तरह खाना खाने के बाद कंपनी की छत पर सोने चले गए थे। बुधवार की सुबह जब हम लोग शौच के लिए बाग में गए तो देखा दोनों पेड़ से लटके हुए थे।

विज्ञापन
Nepali lover couple commits suicide hanged from bhadohi
पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल। - फोटो : अमर उजाला

जब परिजनों ने देखा कि दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे की कमर में गमछा बांधकर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहे थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed